scriptट्रेन में यात्रियों से पैसे वसूलते हुए पकड़े गए 59 किन्नर, नेग लेना पड़ गया भारी | Patrika News
प्रयागराज

ट्रेन में यात्रियों से पैसे वसूलते हुए पकड़े गए 59 किन्नर, नेग लेना पड़ गया भारी

उत्तर मध्य रेलवे ने हाल ही में 59 किन्नरों का चालान काटा है। किन्नरों की ओर से जबरदस्ती पैसे वसूलने और परेशान किये जाने सम्बन्धी शिकायतें रेल सुरक्षा बल को मिली थी।

प्रयागराजSep 03, 2024 / 06:37 pm

Prateek Pandey

NCR News
भारतीय रेलवे में रोजाना हजारों लोग यात्रा करते हैं। रेलवे में आएदिन टिकट को लेकर मारामारी होती है। कभी न कभी आपने देखा होगा कि ट्रेन में सफर के दौरान किन्नर आते हैं और पैसे मांगते हैं साथ ही कई बार वो जबरदस्ती भी करते हैं।

यात्रियों से पैसे वसूलते हुए पकड़े गए 59 किन्नर

एसा ही एक मामला उत्तर मध्य रेलवे में चेकिंग के दौरान सामने आया है। यहां ट्रेन में किन्नरों को पैसा मांगना भारी पड़ा है। रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान किन्नरों द्वारा जबरदस्ती पैसे वसूलने व परेशान किये जाने सम्बन्धी शिकायतें हाल ही में रेल सुरक्षा बल को मिली थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुये प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल अमिय नन्दन सिन्हा के देखरेख में 19 अगस्त से 02 सितंबर तक उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मण्डलों प्रयागराज, आगरा एवं झांसी में किन्नरों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें

‘मां, मरने का मन कर रहा है…’, सुसाइड पर फफक पड़े पिता, टॉर्चर की कहानी सुन उड़ जाएंगे होश

वसूला गया 6,900 जुर्माना

चेकिंग अभियान में विधिक कार्यवाही भी की गयी। अभियान में रेल अधिनियम 1989 की विभिन्न सम्बन्धित धाराओं के अन्तर्गत 59 किन्नरों को गिरफ्तार भी किया गया जिनसे माननीय न्यायालय द्वारा रु० 6,900/- का जुर्माना वसूलते हुये 20 किन्नरों को जेल भेजा गया। जानकारी दी गई कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरन्तर जारी रहेंगे ताकि रेल यात्रियों की यात्रा सुरक्षित व सुगम हो सके। यात्रियों की सुरक्षा में रेल सुरक्षा बल / उत्तर मध्य रेलवे सदैव तत्पर है।

Hindi News/ Prayagraj / ट्रेन में यात्रियों से पैसे वसूलते हुए पकड़े गए 59 किन्नर, नेग लेना पड़ गया भारी

ट्रेंडिंग वीडियो