scriptराजा भैया के तालाब में पलते हैं मगरमच्छ? लालू यादव के सवाल पर किया ये खुलासा | Raja Bhaiya Birthday crocodile story net worth Love story dispute | Patrika News
प्रतापगढ़

राजा भैया के तालाब में पलते हैं मगरमच्छ? लालू यादव के सवाल पर किया ये खुलासा

वैसे तो बाहुबली विधायक राजा भैया से जुड़े कई किस्से और कहानियां हैं। इन्हीं में से एक है मगरमच्छ से जुड़ा किस्सा। इस पर उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था।

प्रतापगढ़Oct 31, 2023 / 10:35 am

Sanjana Singh

raja_bhaiya_and_lalu_prasad.jpg
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया(Raja Bhaiya) का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर पहले ही बधाई और शुभकामनाओं की होड़ लग गई है। वैसे तो आपने राजा भैया के बारे में कई किस्से और कहानियां सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको उनके रहस्यमय तालाब के बारे में एक किस्सा सुनाएंगे। ऐसी अफवाहें हैं कि राजा भैया अपने तालाब में मगरमच्छ पालते हैं। इस किस्से को बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव भी जानते थे और उन्होंने खुद इस बारे में राजा भैया से बात किया था। यह किस्सा राजा भैया ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान सांझा किया था।
लालू प्रसाद यादव ने मगरमच्छ को लेकर यह क्या पूछ लिया?
राजा भैया ने इंटरव्यू में बताया कि लखनऊ के VVI गेस्ट हाउस में उनकी मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से हुई। उस समय वहां दौरान बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे। कमरे से निकलते समय दोनों एक दूसरे से टकराए। इस दौआर्ण उन्होंने लालू प्रसाद यादव प्रणाम किया और आगे बढ़ गए।
कमरे में जाकर पूर्व CM लालू प्रसाद यादव ने उन्होंने तत्कालीन PM चंद्रशेखर से पूछा कि ये राजा भैया हैं ना, उनको बुलवाइए। राजा भैया उनके पास गए तो उन्होंने बिहारी लहजे में पूछा कि क्यों जी ई मगरमच्छवा सही में पाले हैं। आपको बता दें कि ये किस्सा भले ही एक मजाक हो लेकिन इस तरह के विवादित सवालों में अक्सर राजा भैया घिर जाते हैं।

यह भी पढ़ें

राजा भैया की पत्‍नी और भाई में तू-तू मैं-मैं, अक्षय प्रताप बोले- हम भी चाहते हैं की असलियत सामने आए

राजा भैया ने क्या कहा?
राजा भैया ने इंटरव्यू में बताया, “जिस तालाब की बात दशकों से होती आई है, वो 600 बीघा में है। उसमें मछली पालन का काम होता है। अगर कोई भी मछली पालेगा तो, वो तालाब में मगरमच्छ नहीं पालेगा क्योंकि मगरमच्छ मछली खा जाएगा।”
https://youtu.be/i1g56S_W-xU

Hindi News/ Pratapgarh / राजा भैया के तालाब में पलते हैं मगरमच्छ? लालू यादव के सवाल पर किया ये खुलासा

ट्रेंडिंग वीडियो