16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pratapgarh News: प्रेम प्रसंग में हुई युवती की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, प्रेमी वार्ड बॉय डॉक्टर सहित तीन गिरफ्तार

Pratapgarh News: एक निजी नर्सिंग होम में दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इसके पीछे जो वजह निकाल कर आई है। उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई।

2 min read
Google source verification
Pratapgarh News

गिरफ्तार आरोपी प्रेस वार्ता करते एसपी

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ पुलिस ने युवती के संदिग्ध मौत का खुलासा करते हुए युवती के बॉयफ्रेंड वार्ड बॉय, एक डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वार्ड बॉय को बचाने के चक्कर में डॉक्टर सहित दो लोग फंस गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

Pratapgarh News: दलित युवती की मौत के मामले में प्रतापगढ़ के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने संदिग्ध मौत के मामले में रानीगंज पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को मामले की जांच करने की निर्देश दिए थे। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया। दरअसल रानीगंज कोतवाली के दुर्गागंज बाजार में एक युवती की नर्सिंग होम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पूरे मामले की साजिश वार्ड ब्वॉय शाहबाज ने रची थी। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए शाहबाज के साथ डॉक्टर और अस्पताल के एक अन्य कर्मी को गिरफ्तार किया है।

शादी का झांसा देकर वार्ड ब्वॉय ने अपने प्रेम जाल में फसाया फिर किया इनकार

प्रतापगढ़ जिले में 27 मार्च को एक निजी अस्पताल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवती अस्पताल के वार्ड ब्वॉय शाहबाज के प्रेम-प्रसंग में थी। शाहबाज ने युवती को शादी का झांसा देकर कई शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

मुख्य आरोपी वार्डबॉय ने पुलिस को बता दी सच्चाई

दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का पूरा मामला अस्पताल के वार्ड बॉय से जुड़ा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शाहबाज ने बताया कि वह पीड़िता को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता था। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला तो उसने मना कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने नर्सिंग होम में ड्यूटी के दौरान जहर खा लिया। अस्पताल कर्मियों के बचाने की कोशिश के बावजूद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पूरे घटनाक्रम से उठाया पर्दा

आरोपियों में कौलापुर नन्दपट्टी के शहबाज, हुसैनपुर के सुनील कुमार यादव उर्फ मोनू और प्रयागराज के डॉ. अमित कुमार पाण्डेय उर्फ धीरज शामिल हैं। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया है। आरोपियों पर हत्या, दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:Shravasti: नेपाल से सटे इस जिले में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली कई अहम जानकारी

एसपी बोले- शाहबाज इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि वार्ड ब्वॉय शाहबाज इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी है। उसने डॉक्टर व अन्य कर्मचारी को अपनी चाल में फंसा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच जारी है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।