प्रतापगढ़. जिले में शारदीय नवरात्र के तहत जहां मंदिरों और घरों में माता की आराधना शुरू हो गई है। इसके साथ ही गरबा पांडालों में पूजा और गरबा के आयोजन होने लगे है। ऐसे में माता के मंदिरों में माता की आराधना की जा रही है। शहर में कई स्थानों पर गरबा के आयोजन किए जा रहे है। जिसमें माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही गरबा नृत्य किए जा रहे है। गत दो वर्ष से कोरोना के कारण नवरात्र में आयोजन नहीं हुए थे। वहीं इस बार आयोजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
चूपना. यहां गांव के बस स्टैंड पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है। यहां माताजी पांडाल में डांडियों की खनक और भजनों की गूंज सुनाई देने लगी है। यहां गरबा के गीत और गुंजने लगी व भजनों व ठोलक की थाप पर खनकने लगे डांडिया। जिसमे युवाओ ने माताजी के भजनों पर डाडीयो भी लगाऐ व वाना भी खेला पाण्डाल का नजारा मनमोहक हो गया ।
छोटीसादड़ी. नगर में कई स्थानों पर घट स्थापना हुई। इसके साथ ही गरबा के आयोजन भी शुरू हो गए है। क्षेत्र के बसेड़ा गांव में गट वाले चौराहे पर मां दुर्गा मां का अभिजीत मुहूर्त में पंडित बापूलाल शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-हवन कर स्थापना हुई। ग्रामीणों ने आरती कर नौ दिवसीय पूजा की शुरुआत की। समारोह में सहकारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम आंजना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोवर्धनलाल आंजना, पूर्व सरपंच वर्दीचंद आंजना आदि मौजूद रहे। साथ ही बसेड़ा गांव के प्रसिद्ध ढाबा माता मंदिर पर माता का अभिषेक कर पूजा-अर्चना कर नौ दिवसीय नवरात्र की स्थापना की गई। जिसमें पुजारी भेरूलाल गमेती पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमृतलाल रावत आदि मौजूद रहे।