
Yankappa
कर्नाटक (Karnataka) में अगले महीने चुनावी पारा बढ़ने वाला है। विधानसभा चुनाव में राज्य में 10 मई को वोट डाले जाएंगे। वहीं 13 मई को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा और चुनावी परिणाम सामने आएंगे। 13 मई को तय हो जाएगा कि कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी। सभी चुनावी प्रत्याशियों ने नामांकन भरना शुरू कर दिया है। इसमें राजनीतिक दलों के प्रत्याशी ही नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। कर्नाटक चुनाव के लिए ऐसे ही एक निर्दलीय प्रत्याशी यनकप्पा (Yankappa) ने चुनावी नामांकन भरने के लिए डिपॉज़िट मनी का भुगतान एक खास तरीके से किया है।
1 रुपये के 10 हज़ार सिक्कों से भरा नामांकन
कर्नाटक में निर्दलीय चुनावी प्रत्याशी यनकप्पा ने खास अंदाज़ में चुनावी नामांकन भरा है। यनकप्पा कर्नाटक में यादगिर (Yadgir) सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है। चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए यनकप्पा को 10,000 रुपये डिपॉज़िट मनी के रूप में जमा कराने थे। ऐसे में यनकप्पा ने एक रुपये के दस हज़ार सिक्कों के साथ नामांकन भरा। यनकप्पा ने चुनावी नामांकन भरने के लिए यादगिर क्षेत्र के लोगों से एक रुपये के दस हज़ार सिक्के इकट्ठे किए और उन्हें जमा कराते हुए नामांकन भरा। इन्हें गिनने में चुनावी अधिकारी को काफी समय लगा।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'
समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के प्रति जीवन समर्पण
चुनावी नामांकन भरने के बाद यनकप्पा ने बात करते हुए कहा, "मैं अपना जीवन अपने समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के प्रति समर्पित कर दूंगा। मैं स्वामी विवेकानंद की विचारधाराओं के पोस्टर लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास आया हूं और उन्हीं की विचारधारा के अनुसार काम करूंगा।"
Published on:
19 Apr 2023 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
