14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad: योगी सरकार के मंत्री Atul Garg मंत्रालय संभालने से पहले पहुंचे अस्‍पताल

खास बातें- स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍यमंत्री अतुल गर्ग रविवार को पहुंचे जिला अस्‍पताल मरीजों को गुलाब का फूल और फल दिए कहा- अस्‍पताल में भर्ती मरीजों का अशीर्वाद लेने आए हैं

less than 1 minute read
Google source verification
atul_garg.jpg

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍यमंत्री अतुल गर्ग रविवार को जिला अस्‍पताल पहुंचे। वहां उन्‍होंने मरीजों को गुलाब का फूल दिया। इसके साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍यमंत्री ने मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल भी पूछा।

यह भी पढ़ें:Big News: सपा सांसद आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम आज होंगे हाईकोर्ट में पेश, जानें पूरा मामला

15 दिन बाद फिर आएंगे

गाजियाबाद सदर सीट से विधायक अतुल गर्ग स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍यमंत्री हैं। उन्‍होंने रविवार को एमएमजी अस्‍पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने मरीजों को गुलाब का फूल और फल दिए। उन्‍होंने कहा कि वह मंत्रालय में चार्ज लेने से पहले अस्‍पताल में भर्ती मरीजों का अशीर्वाद लेने आए हैं। उन्‍होंने मरीजों से कहा कि अगर कोई भी समस्‍या हो तो फौरन उनको इत्‍तला कर दें। अतुल गर्ग ने स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को बेहतर करने की बात कही। उन्‍होंने अस्‍पताल की जर्जर इमारत को लेकर कहा कि अधिकारियों से जानकारी लेकर इस ओर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वह फिर 15 दिन बाद निरीक्षण पर आएंगे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर