राजनीति

BJP का राहुल पर वार, भारतीय राजनीति का बिगड़ैल बच्चा बताया

भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना, बताया भारतीय राजनीति का बिगड़ैल बच्चा

less than 1 minute read
Sep 25, 2015
case against Rahul Gandhi

नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का बिगड़ा हुआ बच्चा बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी लापरवाही से बर्ताव कर रही है। भाजपा प्रवक्ता एमजे अकबर ने कहा, हम एक लापरवाही का पैटर्न देख रहे हैं, चाहे कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में हो या फिर दिल्ली में विपक्ष में। वह राहुल गांधी के नेतृत्व में लापरवाह के जैसा बर्ताव कर रही है।

अकबर ने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे मुख्य गुमराह भी बन गए हैं। उन्होंने कहा, राहुल भारतीय राजनीति के बिगड़े हुए बच्चे है। उनके पास सच नहीं है, कोई अनुभव नहीं है और हर दिन कई प्रूफ सामने आते हैं जोकि दिखाते हैं कि लीडर बनने की बजाए वह भारत के सबसे प्रमुख गुमराह बन गए हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लोगों को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा, उन्हें (कांग्रेस) लगता है कि भारत में लोगों के पास इंटरनेट एक्सेस नहीं है, ना ही जानकारी का कोई एक्सेस है। वह गलतफहमी की कौन सी दुनिया में रह रहे हैं। साथ ही एमजे अकबर ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सच पता है और आप देखेंगे कि बिहार चुनाव में एनडीए बहुत आराम से जीत दर्ज करेगी।

Published on:
25 Sept 2015 11:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर