scriptलोकसभा चुनाव 2019: नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- मेरे साथ हैं कांग्रेस कार्यकर्ता | Nitin Gadkari say Congress workers are with me in Lok Sabha Elections | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019: नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- मेरे साथ हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

नागपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे नितिन गडकरी
नितिन गडकरी नागपुर से लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव
गडकरी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है

Mar 27, 2019 / 10:51 pm

Shivani Singh

Nitin Gadkari

लोकसभा चुनाव 2019: नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- मेरे साथ हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुझे बुला रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं लोकसभा चुनाव जरूर जीतूंगा। उनका कहना है कि वह मेरे साथ हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शारीरिक रूप से वे भले कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे लेकिन मानसिक रूप से वे मेरे साथ हैं।

यह भी पढ़ें

PM मोदी के भाषण पर चुनाव आयोग हुआ सख्त, जांच के लिए गठित की समिति

 

https://twitter.com/hashtag/Maharashtra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि नितिन गडकरी नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इस सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामें में गडकरी ने 25.12 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति का बयौरा दिया है। अपने हलफनामें में उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें 1,57,21,753 रुपए का कर्ज भी चुकाना है। उनके पास छह कारें हैं, जिनमें से चार उनकी पत्नी के नाम पर हैं।

Hindi News/ Political / लोकसभा चुनाव 2019: नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- मेरे साथ हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

ट्रेंडिंग वीडियो