Lok sabha chunav 2024 date- लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर आ गई अपडेट खबर, ऐसा होगा शेड्यूल
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर होने वाले चार चरणों में से दो चरणों के चुनाव हो गए हैं। अब दो चरण और बाकी है। तीसरा चरण 7 मई और चौथा 13 मई को होने वाला है। देश में 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। जबकि रिजल्ट एक साथ 4 जून को आएगा। कल हुए मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति नहीं बनी। यहां तक कि बालाघाट के नक्सली क्षेत्र में कई केंद्रों पर तो 100 फीसदी तक मतदान की खबरें हैं।
संबंधित खबरें
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में भावुक हुई ऋतंभरा और उमा भारती, गले लगकर खूब रोईंRam mandir pran pratishtha: अयोध्या से बुंदेलखंड की अयोध्या तक सबकुछ राममय
लोकसभा चुनाव में भी चौंकाएगी भाजपा, 29 में से 15 सीटों पर आएंगे नए चेहरे
मध्यप्रदेश में मचा है घमासान
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर घमासान होने वाला है। एमपी की 29 सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि 28 सीटें भाजपा के पास है। भाजपा इस बार पूरी 29 सीटें जीतने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस भी अपने पक्ष में माहौल बना रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव के बाद कुल 543 सांसद चुनकर आएंगे। पिछली बार 2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटें जीती थीं और अपने पूर्ण बहुमत को बरकरार रखा था। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीती थीं। इस बार भाजपा एनडीए गठबंधन ने 400 पार का नारा दिया है। जबकि अकेले भाजपा 370 पार जीतने का दावा कर रही है।