2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में शामिल होते ही बैजयंत जय पांडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता

- भाजपा में शामिल हुए बैजयंत जय पांडा को बड़ी जिम्मेदारी - पांडा बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता

less than 1 minute read
Google source verification
panda

भाजपा में शामिल होते ही बैजयंत जय पांडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है। कई दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल किया जा रहा है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। इसी कड़ी में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद बैजयंत जय पांडा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

पांडा को बड़ी जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, बैजयंत जय पांडा को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। गौरतलब है कि भाजपा इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है और हर हाल में किला फतह करना चाहती है। अब देखना यह होगा कि पांडा अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाते हैं और ओडिशा में भाजपा की स्थित कितनी मजबूत करते हैं। आपको बता दें कि चार मार्च को पांडा ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्या ग्रहण की थी।

बीजेडी से सांसद रह चुके हैं पांडा

इससे पहले जय पांडा बीजेडी में थे। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे थे, जिसके बाद पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था और फिर संगठन में हाशिए पर रहने के बाद पिछले साल उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनावों में पांडा ने बीजेडी के टिकट पर केंद्रपाड़ा से जीत हासिल की थी, जिसके बाद पार्टी के तमाम आंतरिक मतभेदों और पांडा पर लगे आरोपों के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Story Loader