
Congress Tripura State President Pijush Kanti Biswas Quits Party
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत में लगातार कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लगते जा रहा है। अभी हाल ही में असम कांग्रेस की बड़ी नेता और महिला कांगेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, वहीं अब त्रिपुरा से कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पिजूष कांति बिस्वास (Pijush Kanti Biswas) ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। पिजूष और उनके बेटे सुष्मिता देव के करीबी माने जाते हैं।
माना जा रहा है कि पिजूष कांति के बेटे पूजन बिस्वास भी इस्तीफा दे सकते हैं। पूजन बिस्वास वर्तमान में त्रिपुरा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। पिजूष कांति ने अपने इस्तीफे की घोषणा ट्विटर पर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "आज मैंने त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और राजनीति से संन्यास भी ले लिया है। पिजूष कांति ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सभी कांग्रेस नेताओं व सहयोगियों का आभार भी जताया है। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने पुराने पेशे यानी वकालत में लौटूंगा।
बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले जब प्रद्योत माणिक्य ने कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना ली थी तब पिजूष को त्रिपुरा कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पिजूष ने कहा कि कार्यवाहक अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें स्थानीय स्तर पर पार्टी का सहयोग नहीं मिल रहा था।
Published on:
21 Aug 2021 10:12 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
