scriptCM बघेल ने भाजपा पर किया तीखा वार, बोले- आरक्षण व्यवस्था कांग्रेस की देन, उसे बंद करने का कर रहे षड़यंत्र | CM Baghel made a scathing attack on BJP, said this | Patrika News
राजनीति

CM बघेल ने भाजपा पर किया तीखा वार, बोले- आरक्षण व्यवस्था कांग्रेस की देन, उसे बंद करने का कर रहे षड़यंत्र

CG Politics : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के बयान पर तीखा पलटवार किया है।

Aug 02, 2023 / 04:36 pm

Kanakdurga jha

CM बघेल ने भजपा पर किया तीखा वार, बोले- आरक्षण व्यवस्था कांग्रेस की देन, उसे बंद करने का कर रहे षड़यंत्र

CM बघेल ने भजपा पर किया तीखा वार, बोले- आरक्षण व्यवस्था कांग्रेस की देन, उसे बंद करने का कर रहे षड़यंत्र

CG Political News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, आरक्षण की व्यवस्था कांग्रेस सरकार के समय लागू हुई थी। अब उसे बंद करने का षड़यंत्र किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

Train Update : यात्रियों की बढ़ी मुसीबत… रायपुर-नागपुर मार्ग में 18 घंटे का ब्लॉक, इतनी ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट

CG Political News : बिलासपुर प्रवास से लौटने के बाद सीएम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, एससी वर्ग को जनगणना के आधार आरक्षण नहीं दिया गया। वे 13 प्रतिशत थे, उसके बाद भी उन्हें 12 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। अनुसूचित जाति के साथ पिछली सरकार लगातार अन्याय करती रही है। (political news) अब उसे साधने की कोशिश कर रही हैं। आज भर्तियां बंद कर दिए हैं। आरक्षण का लाभ नहीं देना चाहते। इसलिए सभी सार्वजनिक उपक्रम को बेच रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में तो कोई आरक्षण का लाभ मिलता नहीं है। (politics news) यह षड़यंत्र तो लंबे समय से चल रहा है।
यह भी पढ़ें

शिक्षकों की संशोधित पोस्टिंग घोटाले मामले हुई बड़ी कार्रवाई, JD सहित 10 लोग हुए ससपेंड, CM बघेल ने दिए थे जांच के आदेश

संविदा कर्मियों की हड़ताल समझ से परे

CG Political News : संविदा कर्मचारियों के बर्खास्तगी पर सीएम ने कहा, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में हमने 27 फीसदी की वृद्धि की है। (cg politics) जबकि शासकीय सेवक 4-5 प्रतिशत के लिए संघर्ष करते हैं। एकमुश्त 27 प्रतिशत की वृद्धि के बाद भी हड़ताल करना समझ के परे हैं। (cg political news) सीएम ने सरजू टेकाम के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, प्रजातंत्र में इन सब चीजों का स्थान नहीं होता है। उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। (cg political news) बता दें कि सरजू टेकाम ने प्रचार में आने वाले भाजपा नेताओं को काटने की बात कही थी।

Hindi News/ Political / CM बघेल ने भाजपा पर किया तीखा वार, बोले- आरक्षण व्यवस्था कांग्रेस की देन, उसे बंद करने का कर रहे षड़यंत्र

ट्रेंडिंग वीडियो