
anurag thakur
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साथा है। अनुराग ने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं और मंत्री उनसे भी बड़े झूठे हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ने किससे पूछकर जगह-जगह शराब के ठेके खोले हैं। अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले का सरगना और सिसोदिया को मुख्य आरोपी बताया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने दावे का भी खंडन किया है।
मोहल्ला क्लीनिक से मोहल्ला ठेका ही दिल्ली मॉडल
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल सरकार पैसा बटोरने और दिल्ली में ठेके देने में जुटी हुई है। मोहल्ला क्लीनिक से मोहल्ला ठेका यही केजरीवाल मॉडल है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनकों में दवाईयां उपलब्ध नहीं है, लेकिन मोहल्ला ठेकों में शराब हमेशा उपलब्ध करवाई जा रही है। स्वराज से यह अब शराब राज बन गया है।
यह भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल का दावा - दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल हो गया, सरकार गिराने के लिए की गई रेड
केजरीवाल मॉडल का पर्दाफाश
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने दावा किया था कि बीजेपी ने सीएम बनाने की पेशकश की थी और आप को तोड़ने के एवज में उनके खिलाफ सभी केस भी बंद कर दिए जाएंगे। अनुराग ठाकुर ने सिसोदिया के इन दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में केजरीवाल मॉडल का पर्दाफाश हो चुका है। शराब के ठेके सरकारें बांटती हैं और पैसे कमा लेती हैं। जिससे भ्रष्टाचार होता है।
यह भी पढ़ें- 'बीजेपी ने सिसोदिया को दिया ऑफर, हमारे पास है ऑडियों क्लिप', BJP के इनकार के बाद AAP का सनसनीखेज दावा
ठेके खोलने के पैसे किसकी जेब में गए
उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किससे पूछकर शराब के ठेके खोले। ये भी बताए ठेके खोले तो कितने पैसे खाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पर पहले दो फीसदी कमीशन थी। वहां अब 12 फीसदी कमीशन कर दी। 144 करोड़ रुपये ठेके वालों को वापस कर दिए। 20 करोड़ रुपये अरनेस्ट मनी डिपॉजिट के भी वापस कर दिए। केजरीवाल बताएं ये किसकी जेब में पैसा गया।
Published on:
22 Aug 2022 07:21 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
