scriptFood Poisoning: जांजगीर चांपा में मशरूम खाकर एक ही परिवार के 12 लोग बीमार, महिला समेत 3 बच्चे की हालत गंभीर | Food Poisoning: 12 people fell ill after eating mushrooms in Janjgir Champa | Patrika News
पत्रिका प्लस

Food Poisoning: जांजगीर चांपा में मशरूम खाकर एक ही परिवार के 12 लोग बीमार, महिला समेत 3 बच्चे की हालत गंभीर

Food Poisoning: जांजगीर-चांपा में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 12 लोगों की तबियत खराब हो गई। उल्टी, दस्त के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जांजगीर चंपाJul 06, 2024 / 07:50 am

Khyati Parihar

Food Poisoning
Food Poisoning: जांजगीर-चांपा में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 12 लोगों की तबियत खराब हो गई। उल्टी, दस्त के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन बच्चे व एक महिला की स्थिति गंभीर है। फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
जानकरी के मुताबिक समीपस्थ गांव कनाई गांव में एक ही परिवार के 12 लोगों की अचानक उल्टी-दस्त और पेट दर्द के शिकार हो गए। एकाएक परिवार के बच्चों और बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सभी मरीजों को फूड पॉइजनिंग होने का उपचार शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें

CG PET Answer Key 2024 Out: पीपीटी प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी, छात्र इस डेट तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

Food Poisoning: मरीज के परिजन छतराम ने बताया कि दोपहर 12 बजे घर के ही सदस्य खेत से मशरूम लेकर आए थे। जिसे सब्जी बनाकर परिवार के सभी सदस्य खाए। लगभग 3 बजे के आसपास एक-एक कर सभी की तबियत खराब होने लगी। उल्टी दस्त शुरू हो गया। इसके बाद 108 को फोन किया गया। 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किया गया। जहरीला मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है। इसमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर है। तीनों को विशेष वार्ड में रखा गया है। इसके अलावा एक महिला की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इलाज कर रहे डॉक्टर इकबाल हुसैन ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों का इलाज शुरू किया गया है। 3 बच्चों की हालत नाजुक है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। 100 बेड अस्पताल में आक्सीजन बेड की कमी है। इसीलिए थोड़ी परेशानी हो रही है। हालांकि बाकी अभी खतरे से बाहर है।

Food Poisoning: ये सभी अस्पताल में हैं भर्ती

कुसुम लता 33, अमर कुमारी 23, ननकी नोनी 70, रामकृपाल 72, गेंदराम 40, आरती 9, ज्योति 13, पूजा 13, रजनी 35, छतराम 35, कृष्णा 25, महेश 19 शामिल है। इसमें ज्योति, पूजा व आरती गंभीर है। जिनका विशेष निगरानी में इलाज चल रहा है।

Hindi News/ Patrika plus / Food Poisoning: जांजगीर चांपा में मशरूम खाकर एक ही परिवार के 12 लोग बीमार, महिला समेत 3 बच्चे की हालत गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो