2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए शुरु होगा सर्वे, इस जिले के इतने गांव होंगे शामिल

MP News: मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के 10 जिलों से गुजरने वाली केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का सर्वे कार्य पहाड़ीखेड़ा और पन्ना नगर में किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
ken-betwa link project

MP News: मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का सर्वे कार्य शुरु होने जा रहा है। जिस पर विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की मांग पर दो क्षेत्रों को सर्वे में शामिल करने की सहमति दे दी गई है।

दरअसल, विधायक के द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को 20 मार्च को उठाया गया था। उन्होंने कहा था कि टाइगर रिजर्व में विधानसभा की करीब 7 हजार हेक्टेयर जमीन आती है। जिसमें जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा था कि इससे 15 गांव प्रभावित हो सकते है। लगातार बढ़ते दबाव के कारण मंत्री को मांग मांगनी पड़ी। जिसके चलते अब पहाड़ीखेड़ा और पन्ना नगर में सर्वे का काम किया जाएगा।

इन जिलों को होगा केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से फायदा

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से मध्यप्रदेश के 10 जिलों छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा और सागर के किसानों को बड़ा फायदा होगा। जिससे 44 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के 21 लाख आबादी को पानी की सुविधा मिलेगी।

केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत 221 किलोमीटर लंबी नहर बनाई जाएगी। जिसमें दो किलोमीटर की सुरंग भी होगी। जिससे सूखे पड़े चार हजार तालाबों में पानी आ जाएगा। साथ ही छतरपुर जिले 3 लाख 11 हजार 151 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी।

Story Loader