scriptकलयुगी बेटे ने बूढ़े मां-बाप को घर से निकाला, कलेक्टर ने खिलाई रोटी | Son Evicted Parents Collector Helped In Pali Latest Crime News | Patrika News
पाली

कलयुगी बेटे ने बूढ़े मां-बाप को घर से निकाला, कलेक्टर ने खिलाई रोटी

मंडली निवासी पेपी पत्नी पुनाराम मेघवाल रोटी की आस लगाए गांव से पाली कलेक्टर पहुंचे। बुजुर्ग दम्पती को देखकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रभानसिंह भाटी ने उनकी आपबीती सुनी तो वे भी दंग रह गए।

पालीJun 08, 2023 / 02:58 pm

Nupur Sharma

son_evicted_parents_collector_helped_in_pali_latest_crime_news_1.jpg

पाली। जिसने पाल पोस कर बड़ा किया, आज वही मां-बाप बेटों के लिए बोझ बन गए। भूखे-प्यासे दम्पती को घर से बेदखल कर दिया। भूख से व्याकुल दम्पती न्याय की उम्मीद लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर चन्द्रभानसिंह भाटी ने पहले खाना खिलाया, फिर परिजनों को बुलाकर फटकार लगाई। बेटों के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में भरण पोषण का मामला भी दर्ज कराया गया है।


यह भी पढ़ें

कलक्ट्रेट पर महापड़ाव: यहीं सोना, यहीं मिलकर भोजन बनाना और खाना

मंडली निवासी पेपी पत्नी पुनाराम मेघवाल रोटी की आस लगाए गांव से पाली कलेक्टर पहुंचे। बुजुर्ग दम्पती को देखकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रभानसिंह भाटी ने उनकी आपबीती सुनी तो वे भी दंग रह गए। महिला ने नम आंखों से कहा साहब, बेटा रोटी नहीं देता है और खेत भी ले लिया। अब हम कहां जाएं। उन्होंने कहा बेटे ढलाराम का एक्सीडेंट हो गया। दूसरा बेटा घीसाराम रोटी नहीं देता। पति को कानों से कम सुनाई देता है। अपने ही हमारी नहीं सुन रहे।


यह भी पढ़ें

शादियों में ढोल बजाने वाले ने 40 महिलाओं का शोषण किया, एक मां और बेटी की जान गई, वीडियो से भरी पेन ड्राइव बरामद, ऐसे बनाता था शिकार

कलेक्टर में ही एडीएम ने खिलाया खाना
एडीएम भाटी ने दोनों बुजुर्ग दंपती को बिठाकर भोजन कराया। खाना खाते-खाते महिला के आंखों से आंसु निकल आए तो बुजुर्ग का मन भी पसीज गया। उन्होंने एडीएम भाटी को दुआएं देते हुए न्याय दिलाने की मांग की।

आपके आसपास भी ऐसे किसी बुजुर्ग को प्रताड़ना दी जा रही हो तो क्यूआर कोड स्कैन कर हमें बताएं। साथ ही यह भी राय दें कि बुजुर्गों की देखभाल के लिए क्या बेहतर किया जाना चाहिए।

https://youtu.be/abuRAtNYVzM

Hindi News / Pali / कलयुगी बेटे ने बूढ़े मां-बाप को घर से निकाला, कलेक्टर ने खिलाई रोटी

ट्रेंडिंग वीडियो