30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक समय पर गवरी देवी की सुरों की महफिल के सीएम गहलोत भी हुए थे मुरीद,आज हालात ऐसे….

बरसों पहले जब जैसलमेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने पर मोर बोले रै मलजी... मांड गाई तो मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथि सुरों की महफिल में डूब-से गए। भगवान इन्द्र भी खुशी प्रकट करने से खुद को रोक नहीं पाए। जमकर बारिश हुई थी। वो दौर ही कुछ और था, जब खूब नाम कमाया।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Amit Vajpayee

Jun 22, 2023

gavri_devi.jpg

विनोद सिंह चौहान
बरसों पहले जब जैसलमेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने पर मोर बोले रै मलजी... मांड गाई तो मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथि सुरों की महफिल में डूब-से गए। भगवान इन्द्र भी खुशी प्रकट करने से खुद को रोक नहीं पाए। जमकर बारिश हुई थी। वो दौर ही कुछ और था, जब खूब नाम कमाया। लेकिन यह पता नहीं था कि नाम से कुछ नहीं होता। आज पाई-पाई के मोहताज है। मैं नहीं रहूंगी तब भी राजस्थान में मांड गायकी का मान-सम्मान बना रहना चाहिए। इसीलिए पोती गंगा को मांड सिखा रही हूं। यह कहना है राजस्थान की एक मात्र जीवित मांड गायिका गवरी देवी का। 85 वर्षीय गवरी देवी का अतीत जितना सुनहरा था, वर्तमान उतना ही अभावों से भरा हुआ।
यह भी पढ़ें : Good News: 24 साल बाद राजस्थान के इस उद्यान में देख सकेंगे कृष्ण मृग


25 लोगों का परिवार पेट भरना मुश्किल
गवरी के पति बताते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसलमेर प्रवास के दौरान गवरी के मांड गीतों के मुरीद हो गए थे। उस दौरान जमकर प्रशंसा हुई। उसके बाद बड़े शादी-समारोह और कायर्क्रमों में गवरी की मांड गायकी सुनने वालों की भीड़ जमा रहती थी। लेकिन आज कोई सहायता करने वाला नहीं है। पांच लड़के हैं और 25 लोगों का परिवार। हालात यह हो जाते हैं कि पेट भरना भी मुश्किल होता है। सरकार को चाहिए कि राजस्थान को गायकी में पहचान दिलाने वाली गवरी जैसे सभी कलाकारों को बुढापे में आर्थिक सहयोग करें।
यह भी पढ़ें : रेल यात्रियों के लिए Good News, अब स्टेशन से 20 KM दूर से भी ऐसे बुक करवा सकेंगे जनरल टिकट

मांड के मान को बचाना जरूरी
गवरी देवी की आवाज आज भी इतनी सुरीली है कि मन करता हैं सुनते ही जाएं। हजारों गानें कंठस्थ है। गवरी का कहना है किसी भी समय भगवान का बुलावा आ सकता है। राजस्थान में मांड गायकी का मान-सम्मान बना रहना भी जरूरी है। इस लिहाज से पोती गंगा को मांड गायकी का रियाज करवा रही हूं ताकि परिवार का नाम आगे बढ़ता रहे। मैं तो बस इतना चाहती हूं कि गंगा देश-विदेश में मांड गायकी में नाम कमाए और सरकार भी भरपूर सहयोग दे।

Story Loader