10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीव कल्याण के लिए किया पसेठिया यंत्र का जाप

-आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन रुई कटला में साध्वी किरणश्रीजी व साध्वी डॉ. प्रीती श्रीजी ने किया प्रवचन

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 02, 2021

जीव कल्याण के लिए किया पसेठिया यंत्र का जाप

जीव कल्याण के लिए किया पसेठिया यंत्र का जाप,जीव कल्याण के लिए किया पसेठिया यंत्र का जाप,जीव कल्याण के लिए किया पसेठिया यंत्र का जाप

पाली। आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन रुई कटला में गुरुवार को साध्वी किरणश्रीजी, साध्वी डॉ. प्रीती श्रीजी के सान्निाध्य में विश्व शान्ति तथा समस्त जीवों के कल्याण के लिए पेसठिया यंत्र का जाप किया गया। जाप में नेमीश्वर, संभव, स्वाम, सुविधि, धर्म शान्ति, अभिराम का स्त्रोत का श्रावक-श्राविकाओं ने जाप किया।

ताराचंद जैन ने बताया कि जाप की प्रभावना के लाभार्थी मानमल, पुखराज, जीवनलाल, प्रमोद लसोड़ परिवार डूंगला वाले रहे। जाप में साध्वी किरणश्रीजी ने पर्युषण महापर्व को त्याग, तपस्या का महापर्व बनाने की प्रेरणा दी। प्रवचन में पंजाब के कालावाली से जैन संघ साध्वियों के पास 2022 के चातुर्मास की विनती लेकर आया। उनके निवेदन को स्वीकार करते हुए महाराज ने सहर्ष स्वीकृति दी।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ रुई कटला की ओर से कालावाली जैन संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष धनराज खांटेड़, नरेन्द्र पंच, शांतिलाल ललवानी, महेन्द्र जैन, पदमचंद ललवानी, केवलचंद कवाड़ आदि मौजूद थे।