7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OTT Movies: ओटीटी पर देखें ये 5 मर्डर मिस्ट्री मूवीज, तेज दिमाग वाले भी नहीं सुलझा पाएंगे गुत्थी

ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर आमिर खान (Aamir Khan) तक की मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड मूवीज (Murder Mystery Movies on OTT) मौजूद हैं। अगर आपको ऐसी मूवीज देखनी पसंद है तो ये खबर आपके लिए है। यहां पर हम आपको 5 ऐसी मर्डर मिस्ट्री मूवीज की लिस्ट बताएंगे, जिनकी गुत्थी तेज दिमाग वाले भी जल्दी नहीं सुलझा पाएंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

May 01, 2024

freddy on ott

फ्रेडी (Freddy)कार्तिक आर्यन की 'फ्रेडी' एक मिस्ट्री फिल्म है। इसमें अलाया एफ भी हैं। इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें दांतों के डॉक्टर को एक शादीशुदा महिला से प्यार हो जाता है, जिसका पति बहुत क्रूर होता है। हालांकि, इसमें कुछ छिपे हुए रहस्य भी होते हैं, जिसके कारण इसकी कहानी आपको बहुत पसंद आएगी।

cuttputlli movie on ott

कठपुतली (Cuttputlli)अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' भी हॉटस्टार पर मौजूद है। इस फिल्म में एक सीरियल किलर पुलिस फोर्स को ललकारता है। यह किलर सार्वजनिक जगहों पर किशोर लड़कियों की लाश छोड़ देता है। इसके बाद इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे अक्षय कुमार हत्यारे का पता लगाते हैं।

drishyam movie ott

दृश्यम (Drishyam)अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के 2 पार्ट आ चुके हैं। इन्हें आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। मिस्ट्री से भरपूर इस फिल्म की कहानी आपको जरूर पसंद आएगी।

talaash movie ott

तलाश (Talaash)मर्डर मिस्ट्री फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान की 'तलाश' मूवी का नाम भी शामिल है। अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है तो नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड जरूर देख डालें।

No One Killed Jessica on ott

नो वन किल्ड जेसिका (No One Killed Jessica)आखिरी फिल्म रानी मुखर्जी और विद्या बालन की है। इसका नाम है 'नो वन किल्ड जेसिका'। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।