15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजय देवरकोंडा की वजह से Shahid Kapoor बने कबीर सिंह, सबके सामने कर दी Kiss

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) के हिंदी रीमेक में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) मुख्य भूमिका में थे। वहीं, शाहिद ने एक इवेंट में एक्टर विजय देवरकोंडा को 'अर्जुन रेड्डी' के लिए खास तरीके से थैंक यू कहा।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Mar 20, 2024

shahid_kapoor_on_kabir_singh.jpg

विजय देवरकोंडा की वजह से शाहिद बने 'कबीर सिंह'

मुंबई में हाल ही में प्राइम वीडियो इवेंट में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) मंच पर एक साथ दिखाई दिए। दोनों ने स्टेज पर जाते ही दर्शकों को खूब हसाया। साथ ही शाहिद ने विजय को 'अर्जुन रेड्डी' में उनके रोल के लिए थैंक यू भी किया। केवल ये ही नहीं शाहिद ने विजय को स्टेज पर किस भी किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


इस इवेंट के दौरान एक्टर शाहिद कपूर ने स्टेज पर विजय देवरकोंडा के कंधे पर अपना सिर रखा। इसके बाद शाहिद ने कहा, 'मुझे उसे बहुत सारा प्यार देना है। ना अर्जुन रेड्डी बनी होती, ना कबीर सिंह पैदा होता। थैंक यू, विजय!'



यह भी पढ़ें: 19 से 21 मार्च तक नहीं होने वाली है एंटरटेनमेंट की कमी, Fighter के साथ ये फिल्में-सीरीज मचाने आ रहीं OTT पर धमाल



OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें


'कबीर सिंह' विजय देवरकोंडा की 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक थी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ कियारा आडवाणी भी लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, फिल्म में दिखाई गई टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी पर सवाल उठाए गए थे।