
चैट शो 'कॉफ़ी विद करण 8' ने दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया। नीतू कपूर और जीनत अमान, आलिया भट्ट से लेकर अजय देवगन, रोहित शेट्टी तक इस सीज़न में कई सेलेब्स सोफे पर नजर आए।
करण जौहर के साथ इस शो में सोशल मीडिया फेवरेट ओरी यानी ओरहान अवत्रमणि भी शामिल होने वाले हैं। शो में दूसरों की खिंचाई करने वाले करण जौहर अपने ही शो से भागते हुए दिखाई देने वाले हैं। शो में ओरी अपनी लवलाइफ और टोल्स पर पलटवार करते नजर आने वाले हैं।
5 लोगों को डेट कर रहे ओरी!
ओरी को अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बातें बताते हुए देखा जा सकता है। शो के दौरान वह अपने लव अफेयर्स पर भी बात करते नजर आने वाले हैं। करण ने जब उनसे पूछा, क्या वो सिंगल है. इसके जवाब उन्होंने अपने अंदाज में दिया। ओरी ने कहा मैं पांच लोगों को डेट कर रही हूं। ये सुनकर करण भी चौंक जाते हैं।
ओरी जवाब देते हैं, 'मैं धोखा दे रहा हूं, इसलिए मैं धोखेबाज हूं।' जबकि केजेओ ने चुटकी लेते हुए कहा, 'आप एक लीवर हो, और अब एक धोखेबाज भी हो।' शो का ताज़ा और अंतिम एपिसोड गुरुवार आधी रात को Disney Plus Hotstar पर आएगा।
Updated on:
17 Jan 2024 08:34 pm
Published on:
17 Jan 2024 08:33 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
