scriptविनेश फोगाट ने स्पेन का वीजा पाने के लिए लगाया एड़ी चोटी का ज़ोर, ट्वीट कर लिखी ये बात | Vinesh Phogat received Schengen Visa after asking for help online before Paris olympic 2024 | Patrika News
अन्य खेल

विनेश फोगाट ने स्पेन का वीजा पाने के लिए लगाया एड़ी चोटी का ज़ोर, ट्वीट कर लिखी ये बात

विनेश ने स्पेन का वीजा पाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया। आखिरकार महिला पहलवान की मेहनत रंग लाई और उन्हें वीजा मिल गया।

नई दिल्लीJul 03, 2024 / 06:08 pm

Siddharth Rai

Vinesh Phogat Visa: पेरिस ओलंपिक खेलों में अब ज्यादा वक़्त नहीं बचा है। ऐसे में सभी खिलाड़ी इसकी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट और भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट को स्पेन के लिए वीजा पाने में काफी संघर्ष करना पड़ा। ओलंपिक से पहले विनेश स्पेन के मैड्रिड में एक ट्रेनिंग कैंप जॉइन करना चाहती हैं।

विनेश फोगाट को पिछले कुछ समय से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता और डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद से फोगाट को कभी डोपिंग तो कभी किसी किसी अन्य वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में विनेश ने स्पेन का वीजा पाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया। आखिरकार महिला पहलवान की मेहनत रंग लाई और उन्हें वीजा मिल गया।

विनेश फोगाट ने स्पेन के लिए वीजा में देरी होने पर खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, विदेश मंत्रालय और अन्य अधिकारियों से “तत्काल मदद” मांगी। विनेश, जो मैड्रिड में स्पेन की ग्रां प्री 2024 में प्रतिस्पर्धा करेगी, उसकी उड़ान आज रात के लिए निर्धारित है। विनेश ने एक्स को संबोधित करते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले की निगरानी करने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने पोस्ट में विदेश मंत्रालय के साथ-साथ खेल मंत्री और बेंगलुरु में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास को भी टैग किया।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रिय अधिकारियों, मैं तत्काल मदद का अनुरोध कर रही हूं। मैंने 24 जून को बेंगलुरु में अपने शेंगेन वीजा के लिए आवेदन किया था। मुझे 6 जुलाई को स्पेन में एक प्रतियोगिता के लिए आज रात निकलना है लेकिन मेरे वीजा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ”

हालांकि शाम होते होते उन्हें वीजा मिल गया। वीजा मिलने के बाद लिखा, ‘मुझे अभी-अभी अपना शेंगेन वीज़ा मिला है। मैं उन सभी अधिकारियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे इतनी जल्दी वीज़ा दिलवाने में मदद की। बहुत मायने रखता है।

Hindi News/ Sports / Other Sports / विनेश फोगाट ने स्पेन का वीजा पाने के लिए लगाया एड़ी चोटी का ज़ोर, ट्वीट कर लिखी ये बात

ट्रेंडिंग वीडियो