
Paris Olympics Day 14 Schedule: भारत के पास आज मेडल जीतने के एक आखिरी मौका है। भारत ने अबतक 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत पांच मेडल जीते हैं। ऐसे में आज एक और ब्रॉन्ज भारत की झोली में आ सकता है। पुरुष 57 किलो फ्रीस्टाइल रेस्लिंग में अमन सेहरावत आज ब्रॉन्ज मेडल मैच में हिस्सा लेंगे। उनका मुक़ाबला पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज से होगा। अमन सेमीफाइल में गुरुवार को जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए थे।
इसके अलावा आज भारतीय स्प्रिंटर ट्रेक एंड फील्ड इवैंट में अपना जलवा बिखेरेंगे। मुहम्मद अनस याहिया, मुहम्मद अजमल, अरोकिया राजीव और अमोस जैकब 4X400 मीटर रिले के पहले दौर में हिस्सा लेंगे। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर पेरिस ओलंपिक की महिला गोल्फ स्पर्धा के दो दौर के बाद 60 खिलाड़ियों में संयुक्त 14वें स्थान पर बनी हुई हैं। वे आज दोपहर 12.30 बजे दिखाई देंगी।
गोल्फ
एथलेटिक्स
कुश्ती
Published on:
09 Aug 2024 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
