3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पेन के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम इन दिनों स्पेन में है। जहां दोनों देशों के बीच पांच मैच खेेले जाने है। इस सीरीज का पहला मैच आज होगा।

1 minute read
Google source verification
hockey

स्पेन के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम इस समय स्पेन में है। जहां आज से कोंसेजो सुप्रियर डे डीपोर्टेस हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत होनी है। यह दौरा लंदन में होने वाले विश्व कप से पहले टीम की तैयारियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय महिलाओं ने हाल ही में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक हासिल किया है। भारतीय आक्रमण पंक्ति की जिम्मेदारी नवनीत कौर और वंदना कटारिया के जिम्मे होगी। दोनों ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा तीन-तीन गोल किए थे।

कोच मरेन का डिफेंस पर जोर-
टीम के नए कोच शुअर्ड मरेन ने कहा है कि उनका ध्यान टीम के डिफेंस को मजबूत करने पर है ताकि सामने वाली टीम आसानी से गोल नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि हमने दक्षिण कोरिया में अच्छी हॉकी खेली थी और हमारी फॉरवर्ड लाइन ने शानदार प्रदर्शन किया था। स्पेन के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज हमें और मजबूत करेगी।

कड़ी टक्कर होने की उम्मीद-
नीदरलैंडस के रहने वाले मरेन का मानना है कि भारत को मेजबान टीम से बेहद कड़ी चुनौती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी विपक्षी टीम घर पर खेल रही है और खेल के हर क्षेत्र में मजबूत है। उन्होंने हाल ही में अपने खेल में सुधार करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। मरेन के मुताबिक कि यह हमारे लिए मुश्किल परीक्षा होगी, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हमारी खिलाड़ी जीतने के लिए अपना सौ फीसदी देंगी।

रानी रामपाल की कप्तानी-
इस दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी रानी रामपाल के हाथों में है। रानी की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व कप से स्पेन से होने वाली इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। भारत की जीत के लिए सविता पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Story Loader