मनोज कुमार को उजबेकिस्तान के मुक्केबाज फजिलिद्दीन गैब्नाजारोव ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। गैब्नाजारोव तीनों राउंड में सभी निर्णायकों के पूरे अंक हासिल करने में सफल रहे, जबकि मनोज कुमार को तीनों राउंड में सभी निर्णायकों ने नौ-नौ अंक दिए। मनोज कुमार यह मुकाबला 27-30, 27-30, 27-30 से हारे।