16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने बांग्‍लादेश को 12-0 से पीटकर अंतिम 4 में बनाई जगह

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्‍स के 9वें दिन भारत ने बांग्‍लादेश को 12-0 से पीटकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। वहीं, अब भारत के पास 56 पदक हो गए हैं। इसके साथ ही 100 पदकों के लक्ष्‍य की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
asian-games-2023-indian-hockey-team.jpg

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने बांग्‍लादेश को 12-0 से पीटकर अंतिम 4 में बनाई जगह।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्‍स के 9वें दिन भारत ने बांग्‍लादेश को 12-0 से पीटकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। इस मुकाबले में हरमनप्रीत और मंदीप सिंह ने गोलों की हैट्रिक लगाई है। वहीं, भारत ने आज 5 मेडल अपने नाम किए हैं। जिसके साथ एशियाई खेल 2023 की पदक तालिका में भारत के कुल पदकों की संख्‍या 56 पहुंच गई है। अभी भी छह दिन शेष हैं। इन छह दिन में भारत 100 पदकों के लक्ष्‍य को आसानी से हासिल कर सकता है।


एशियन गेम्‍स 2023 में भारतीय महिला टीम ने आज पहला पदक स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में जीता। इसके बाद दूसरा पदक पुरुष स्पीड स्केटिंग 300 मीटर रिले में आया। इसके बाद विथ्या रामराज ने महिला टीम ने 400 मीटर बाधा दौड़ में 55.42 के समय के साथ पीटी उषा के नेशनल रेकॉर्ड की बराबरी की।

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने भी इतिहास रचा है। एशियन गेम्स के टेबल टेनिस महिला डबल्स में पहली बार पदक जीता है। सुतीर्था और अहिका मुखर्जी ने भारत की झोली में यह पदक डाला। उन्‍हें सेमीफाइनल में 3-4 से हार का मुंह देखना पड़ा है।

एशियन गेम्‍स 2023 में भारत ने अब तक कुल 13 गोल्‍ड मेडल और 21 सिल्‍वर मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं, भारत के कांस्‍य पदकों की संख्‍या अब 22 पहुंच गई है। इस तरह भारत के पास अब कुल 56 पदक हो चुके हैं।