ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर हैं…हैं…हैं…
पत्रिका उत्तर प्रदेश से बातचीत करते हुए महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरि ने बताया कि एक्ट्रेस से महामंडलेश्वर नहीं ममता कुलकर्णी आज भी महामंडलेश्वर हैं और उनको इस अखाड़े से कोई भी नहीं हटा सकता। उन्होंने उन्हें अखाड़े से हटाए जाने की खबर को भ्रामक और फेक कहा। उन्होंने कहा कि ये सब जलन के कारण किया जा रहा है। लोगों में अखाड़े को लेकर जलन है जिस कारण से ये सब किया जा रहा है।लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर क्या बोलीं महामंडलेश्वर?
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को महामंडलेश्वर पद से हटाए जाने और अखाड़े से निष्कासन पर पवित्रा नंदगिरि ने कहा कि ये खबर पूरी तरह से झूठी है। ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आज भी अखाड़े की महामंडलेश्वर हैं। यह भी पढ़ें