3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल से फिर पलटेगा मौसम, 1, 2,3, फरवरी को बारिश वज्रपात का अलर्ट, IMD latest update

बारिश और ओले गिरने के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

2 min read
Google source verification
weather update

आईएमडी बारिश अलर्ट (सोर्स: एक्स IMD)

उत्तर प्रदेश में जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। जहां लग रहा था कि सर्दी अब खत्म होने वाली है। वहीं बारिश, ओले और ठंडी हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। कल यानी फरवरी के पहले दिन से लगातार तीन दिन यानी 1, 2 और 3 फरवरी को मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।

जनवरी के अंत में उत्तर प्रदेश का मौसम आम लोगों के साथ-साथ किसानों के लिए भी चौंकाने वाला रहा। बीते कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सर्दी अब विदा लेने वाली है। लेकिन अचानक बारिश और ओलावृष्टि ने हालात बदल दिए। प्रदेश के कई इलाकों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे ठंड का असर फिर से बढ़ गया।
इस साल सर्दियों की बात करें तो पिछले दो वर्षों की तुलना में ठंड अपेक्षाकृत कम रही। दिसंबर और जनवरी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। आमतौर पर सर्दियों में दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री और रात का 10 से 15 डिग्री के बीच माना जाता है। लेकिन इस बार कई बार यह दायरे से बाहर रहा। IMD ने कल से लगातार तीन दिन तक बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में एक और दो फरवरी को जबकि पूर्वी यूपी में 1 से 3 फरवरी तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात होने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अचानक बदला मौसम कल से 3 दिन बारिश

मौसम में इस अचानक बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। इसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। गंगा के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है। वहीं बारिश के कारण दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हो सकता है। फरवरी के पहले दिन से यानी 1 फरवरी से लगातार तीन दिन बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिर सकती है। एक नए पश्चिमी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कल से दिखाना शुरू हो जाएगा एक से तीन फरवरी के बीच पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।