scriptUP Weather Update : यूपी में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं, भीषण लू पड़ने का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल | up weather update today imd alert severe heat wave in uttar pradesh | Patrika News
नोएडा

UP Weather Update : यूपी में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं, भीषण लू पड़ने का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में आगामी कुछ दिन भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अधिकतर जिलों में सुबह के समय हल्के बादल देखने को मिलेंगे तो दोपहर के समय लोगों को भीषण लू (Heat Wave) के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।

नोएडाApr 24, 2022 / 10:58 am

lokesh verma

up-weather-update-today-imd-alert-severe-heat-wave-in-uttar-pradesh.jpg

UP Weather Update : यूपी में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं, भीषण लू पड़ने का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल।

UP Weather : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिन उत्तर भारत समेत कई के राज्यों में गर्मी बढ़ने के साथ भीषण लू चलने का अनुमान जताया है। वहीं उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) समेत पूर्वांचल, मध्यांचल और पश्मिमी यूपी अगले एक हफ्ते में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। रविवार को भी लखनऊ में मौसम शनिवार की तरह गर्म रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए जिलों में सुबह से सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल लखनऊ से सटे मध्यांचल के कुछ जिलों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कानपुर, उन्नाव, कन्नौज और आसपास के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी ने आशंका व्यक्त की है कि आगामी 24 घंटे में लखनऊ समेत मध्यांचल के सभी जिलों में लोगों को भीषण लू (Heat Wave) के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- गर्मी के बीच हल्के बादल, मेरठ सहित इन जिलों में जानिए आज मौसम का हाल

पूर्वांचल में 40 पार जाएगा पारा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कुछ जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। आईएमडी ने पूर्वांचल के वाराणसी, मऊ और गोरखपुर जिले में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है, जिसके बाद दोपहर के समय पारा 40 डिग्री को पार कर सकता है।
यह भी पढ़ें- सुबह के न्यूनतम 27 डिग्री के बाद तापमान बढ़ता रहेगा, जाने मौसम का हाल

वेस्ट यूपी गर्मी दिखाएगी अपना रौद्र रूप

पश्मिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, बागपत हापुड़ और गाजियाबाद के साथ आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्के बादल छाने का अनुमान है। इसके बाद दोपहर के समय गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण लू पड़ने के आसार जताए हैं। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Hindi News/ Noida / UP Weather Update : यूपी में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं, भीषण लू पड़ने का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो