scriptCNG Price Hike: यूपी में सीएनजी के दाम आसमान पर, बढ़ेगा ऑटो का किराया? | Cng prices hiked by one rupee will passenger auto rickshaw also increase | Patrika News
नोएडा

CNG Price Hike: यूपी में सीएनजी के दाम आसमान पर, बढ़ेगा ऑटो का किराया?

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी के दाम आसमान छू रहे हैं। सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। अब सवाल ये है कि सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी होने के बाद क्या ऑटो का भी किराया बढ़ सकता है?

नोएडाJun 23, 2024 / 07:26 pm

Swati Tiwari

cng price hike
दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। सीएनजी के दाम में प्रति किलो 1 रुपया बढ़ाया गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए है। इससे पहले मार्च को कंपनी ने ढ़ाई रुपए प्रति किलो घटा दिया था।

महंगा हुआ सीएनजी

बता दें कि दिल्ली में अभी सीएनजी का दाम 74.09 प्रति किलोग्राम था, जो अब एक रुपये बढ़कर रु. 75.09 प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रु. 78.70 प्रति किलोग्राम से बढ़कर सीएनजी के दाम रु. 79.70 प्रति किलो हो गए हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में सीएनजी के दाम 79.08 प्रति किलोग्राम से रु. 80.08 प्रति किलोग्राम हो गया है। सीएनजी के दाम अलग-अलग स्थानों पर अलग अलग होते हैं क्योंकि जितना दूर सीएनजी को पहुंचाया जाता है, ट्रांसपोर्ट खर्च की वजह से, दाम उतने ही बढ़ जाते हैं। उदाहरण के लिए ऋषिकेश में सीएनजी के दाम 95 रुपए प्रति किलो हैं।

क्या बढ़ेगा ऑटो का किराया?

रेवाड़ी में सीएनजी ₹78.70 प्रति किलो से बढ़कर ₹79.70 प्रति किलो हो जाएगी। महंगाई की मार झेल रहे लोगों सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी ने मुश्किल में डाल दिया है। अब ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में सीएनजी ऑटो, बस संचालित होते हैं, तो निजी वाहनों की भी बड़ी हिस्सेदारी है। दामों में हुए इजाफे से हर कोई परेशान है। अब ऐसे में लोगों को यातायात भाड़ा बढ़ने की आशंका सता रही है।

Hindi News / Noida / CNG Price Hike: यूपी में सीएनजी के दाम आसमान पर, बढ़ेगा ऑटो का किराया?

ट्रेंडिंग वीडियो