प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं अभय सिंह 2007 बैच के अधिकारी अभय सिंह (Abhay Singh) मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। बुधवार को उनके यहां पड़े सीबीआई के छापे के तार अवैध खनन मामले से जोड़े जा रहे हैं। अभय सिंह पर फतेहपुर में डीएम रहते हुए नियमों को ताक पर रखकर खनन पट्टे बांटने का आरोप है। वह सपा सरकार में फतेहपुर में डीएम थे। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले फरवरी में उनका ट्रांसफर बुलंदशहर किया गया था। बुलंदशहर में उन्होंने डीएम अनुज झा के ट्रांसफर के बाद जिले की कमान संभाली थी।
यह भी पढ़ें
IAS अभय सिंह और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में महाप्रबंधक के घर पड़ा CBI का छापा
![DM Abhay Singh](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2019/07/10/dm_abhay_singh_4818143-m.jpg)
यह भी पढ़ें
इन IAS पति-पत्नी का विवादों से है गहरा नाता
होमगार्डों की पिटाई का लगा था आरोप वर्ष 2017 में अभय सिंह पर बहराइच में चार होमगार्डों व प्लाटन कमांडर को पीटने का आरोप लगा था। उस समय वह वहां पर डीएम के पद पर तैनात थे। इसको लेकर अभय सिंह के खिलाफ तहरीर भी दी गई थी। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई थी। यह भी पढ़ें
Video: डीएम अभय सिंह ने भी बी. चंद्रकला की तरह किया काम, घर पर पड़ा सीबीआई का छापा
![DM Abhay Singh](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2019/07/10/abhay_singh_4_4818143-m.jpg)