1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: दहेज में देश के सबसे बड़े क्लोरोटोल्यून प्लांट का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को दहेज में देश के सबसे बड़े क्लोरोटोल्यून प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके जरिए एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Google source verification

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को दहेज में देश के सबसे बड़ेक्लोरोटोल्यून प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया।

गुजरात सरकार के सार्वजनिक उपक्रम गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएसीएल) के स्थापना दिवस पर इसका लोकार्पण किया गया। इस नए प्लांट में क्लोरीन का उपयोग कर बेंजाइल क्लोराइड, बेंजाइल अल्कोहल और बेंजाल्डिहाइड जैसे मूल्यवर्धित क्लोरीन-आधारित उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। 350 करोड़ की लागत से तैयार इस प्लांट की वार्षिक 30 हजार टन की क्षमता है। इसके जरिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लगभग 1000 लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यह नया क्लोरोटोल्यून प्लांट यूरोप, अमरीका और दक्षिण एशिया में इस केमिकल के निर्यात के जरिए 130 करोड़ रुपए की अनुमानित विदेशी मुद्रा अर्जित करेगा।

जीएसीएल की कार्यकारी प्रबंध संचालक (एमडी) और मुख्यमंत्री की सचिव अवंतिका सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी जीएसीएल 1973 से कार्यरत है और दहेज में दो तथा वडोदरा में एक सहित कुल तीन उत्पादन इकाइयों में कास्टिक सोडा सहित 35 से अधिक उत्पादों का निर्माण करती है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव पंकज जोशी, मुख्यमंत्री के सलाहकार एस.एस. राठौर, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार दास, गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) की प्रबंध निदेशक प्रवीणा डी.के. सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जीएसीएल ने पिछले पांच दशकों में अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर तथा नए उत्पादों के माध्यम से लगातार विस्तार किया है। जीएसीएल की कास्टिक सोडा की वार्षिक उत्पादन क्षमता 8 लाख मीट्रिक टन से अधिक की है तथा कंपनी को सोडियम क्लोरेट और हाइड्रेजिन हाइड्रेट की भारत में एकमात्र उत्पादन इकाई का गौरव प्राप्त है।