2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: साइबर ठगी के शिकार असली मालिकों को लौटाए 2.07 करोड़

गुजरात पुलिस की पहल तेरा तुझको अर्पण के तहत गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर स्थित अपने कार्यालय से साइबर ठगी के शिकार लोगों के 2.07 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि लौटाई।

Google source verification

गुजरात पुलिस की पहल तेरा तुझको अर्पण के तहत गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को अपने कार्यालय से साइबर ठगी के शिकार लोगों के 2.07 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि उनके असली मालिकों को लौटाई। गुजरात साइबर क्राइम सेल ने इन मामलों में ठगे गए रुपयों की रिकवरी की है।

ये रकम अलग-अलग तरह की साइबर ठगी जैसे निवेश से जुड़ी ठगी (इन्वेस्टमेंट फ्रॉड), फर्जी एप्लिकेशन, नकली लिंक, क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर ठगी और ओटीपी फ्रॉड के जरिए गुजरात के लोगों से ठगे गए थे। इस पहल के तहत नौ व्यक्तियों को 2.07 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वापस की गई है।

नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुजरात पुलिस ने तेरा तुझको अर्पण पहल प्रारंभ की है। इस पहल के तहत चोरी, लूट या धोखाधड़ी जैसी घटनाओं में जब्त संपत्ति को वास्तविक मालिकों को वापस किया जा रहा है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि पुलिस थानों में चोरी, लूट समेत अपराधों में जब्त माल-सामान को कोर्ट के निर्देशों के तहत जल्द से जल्द असली मालिकों को लौटाया जाए। इसका मकसद यह भी है कि शिकायतकर्ताओं और आवेदकों को बार-बार थाने के चक्कर न काटने पड़ें और उनका समय और ऊर्जा बर्बाद न हो। आम जनता के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम और लोक दरबार का आयोजन कर जब्त संपत्ति मूल मालिकों को सौंपी जा रही है। कार्यक्रम में सीआईडी क्राइम की पुलिस महानिरीक्षक परिक्षिता राठौड़, स्टेट साइबर क्राइम सेल के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा और भरतसिंह टांक भी उपस्थित थे।