13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO : जन्मभूमि का ऋण चुकाने पेशुआ के विद्यालय की संवारी तस्वीर, विकास के लिए 50 लाख रुपए का अर्थदान

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेशुआ : स्कूल में जन सहयोग से कराए विभिन्न विकास के कार्य सिरोही. जिले के पेशुआ गांव के एक भामाशाह ने 50 लाख रुपए का सहयोग कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेशुआ की तस्वीर ही बदल दी। पेशुआ गांव में जन्मे व्यवसायी व भामाशाह रणजीतमल संतोकचंदजी सोठानी जैन ने मुख्यमंत्री जन […]

Google source verification

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेशुआ : स्कूल में जन सहयोग से कराए विभिन्न विकास के कार्य

सिरोही. जिले के पेशुआ गांव के एक भामाशाह ने 50 लाख रुपए का सहयोग कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेशुआ की तस्वीर ही बदल दी। पेशुआ गांव में जन्मे व्यवसायी व भामाशाह रणजीतमल संतोकचंदजी सोठानी जैन ने मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत विद्यालय में 40 लाख रुपए दान कर 12 कमरों का निर्माण कराया है। साथ ही उन्होंने 5 लाख रुपए की लागत से विद्यालय का भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का भी निर्माण करवाया है। वहीं विद्यालय भवन के लिए 2.75 लाख की लागत से बरामदे में संपूर्ण जाली का निर्माण करवाया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय भवन के विद्युतीकरण एवं अन्य कार्य के लिए 2.25 लाख की अतिरिक्त राशि का सहयोग दिया। पेशुआ विद्यालय के व्याख्याता जयशंकर पुरोहित और वरिष्ठ अध्यापक चंदन ङ्क्षसह चारण ने इस संपूर्ण कार्य के क्रियान्वयन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जन्म भूमि के लिए कुछ करने का जूनून

पेशुआ गांव में जन्मे व्यवसायी रणजीतमल संतोकचंदजी सोठानी जैन के मन में अपनी जन्म भूमि के लिए कुछ करने का जूनून पहले से ही था। रणजीतमल जैन अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के इसी विद्यालय में पूर्ण करके फालना जिला पाली से मैट्रिक करके अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। वहां पर उन्होंने सामान्य वेतन पर नौकरी करते अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। कुछ समय पश्चात उन्होंने अपना व्यवसाय अहमदाबाद में शुरू किया और एक सफल व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। अपने मित्र उत्तमचंद हिम्मतमलजी सोठानी की प्रेरणा से अपने मन में अपनी मातृभूमि और अपने विद्यालय का ऋण चुकाने का भाव आया। फिर गांव के सरपंच मनोहर दान गढ़वी, विद्यालय के व्याख्याता जयशंकर पुरोहित, वरिष्ठ अध्यापक चंदन ङ्क्षसह चारण का साथ मिला और ये कार्य करवाया। 13 जून को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेशुआ में बने भवन का लोकार्पण किया गया।

विद्यालय के चारों तरफ हरियाली

उच्च माध्यमिक विद्यालय पेशुआ परिसर में करीबन 100 पौधे लगे हुए है। स्कूल में प्रवेश करते ही चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती है। व्याख्याता जयशंकर पुरोहित ने बताया कि विद्यालय परिसर में लगे पौधे विद्यालय के सौन्दर्य को बढ़ा रहे है।

जन सहयोग से करवाया जल कुटीर निर्माण

विद्यालय में जन सहयोग एवं स्टाफ के सहयोग से आरओ एवं वाटर कूलर की सुविधा युक्त भव्य जल कुटीर का निर्माण करवाया गया है। साथ ही भामाशाह सुरेश भाई कपूरचन्द रावल पेशुआ की ओर से एक बालिका शौचालय का निर्माण एवं एक स्मार्ट प्रोजेक्टर विद्यालय को भेंट किया गया है। जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर एवं पांच बड़ी आलमारी भेंट की गयी है। वर्तमान समय में ग्राम पंचायत पेशुआ द्वारा विद्यालय में एक आदर्श बालिका शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है।

स्कूल का करीबन 450 का नामांकन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेशुआ में करीबन 450 का नामांकन रहता है। वहीं स्कूल पहली से बारहवीं तक संचालित है। जिसमें 26 पद स्वीकृत है। इसमें से 24 कर्मचारी कार्यरत है।

स्कूल विकास के लिए हम हर समय तत्पर…

गांव में भामाशाहों के बीच में एक सकारात्मक माहौल बनाने में हम सफल हुए हैं। ग्रामवासियों ने यह आश्वासन दिया है की विद्यालय में संसाधनों की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। विद्यालय विकास के लिए हम हर समय तत्पर है। विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने में भामाशाह परिवार व ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा है।

जयशंकर पुरोहित, संस्था प्रधान, राउमावि पेशुआ