6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

8 हजार करोड़ से अधिक का बजट महापौर ने किया पेश, डिजिटल और ग्रीन सिटी पर जोर

-विपक्ष ने कहा यह कागजी और आंकड़ेबाजी का बजट -अब शहर में शुरू होगा ऑन डिमांड कचरा कलेक्शन सुविधा

Google source verification

इंदौर, वित्तीय वर्ष 2025 -26 का नगर निगम का 8236.98 करोड़ का बजट गुरुवार को निगम मुख्यालय स्थित अटल सदन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पेश किया। बजट में किसी नए कर को नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन बीते वर्ष बढाए गए कर को इस वर्ष से लागू किया जाएगा। इस बजट में डिजिटल सिटी बनाने पर ज्यादा जोर दिया है। शादी समारोह, या अन्य बड़े आयोजनों से निकलने वाले कचरे के लिए ऑन डिमांड कचरा कलेक्शन के लिए डिजिटली सेवा शुरू करेंगे, ऐसा करने वाला देश का पहला शहर इंदौर होगा। और डिजिटल पता सिस्टम शुरू करेंगे। हर घर के लिए डिजिटल पता उपलब्ध करवाने का पायलेट प्रोजेक्ट इसी महीने वार्ड 82 से शुरू होगा। हर विधानसभा में 2-2- चौराहों का सम्पूर्ण विकास और सौंदर्यीकरण होगा। हर विधानसभा में एक व्हाइट टॉपिंग सडक होगी। यूरेशियन गार्डन की तर्ज पर हर जोन में एक गार्डन बनाया जाएगा। नगर निगम ने इस बजट को विजन 2050 बताया है।