समाचार

चौसठ योगिनी मंदिर समेत छह नई संपत्तियां अस्थायी सूची में

वर्ल्ड हेरिटेज: सूची में भारत से अब कुल 62 स्थल पत्रिका न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली. यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर ने भारत की छह नई संपत्तियों को अस्थायी सूची में शामिल किया है। इनमें से कुछ शृंखलाबद्ध रूप में शामिल की गई हैं। इस सूची में अब भारत से कुल 62 स्थल हो गए हैं। […]

less than 1 minute read
Mar 16, 2025
Chausath Yogini temple

वर्ल्ड हेरिटेज: सूची में भारत से अब कुल 62 स्थल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली. यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर ने भारत की छह नई संपत्तियों को अस्थायी सूची में शामिल किया है। इनमें से कुछ शृंखलाबद्ध रूप में शामिल की गई हैं। इस सूची में अब भारत से कुल 62 स्थल हो गए हैं। भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि किसी संपत्ति को भविष्य में विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए पहले उसे अस्थायी सूची में डालना अनिवार्य होता है।

जोड़ी गई 6 संपत्तियां

छत्तीसगढ़ का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, तेलंगाना के मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर्स, मौर्यकालीन मार्गों पर स्थित अशोककालीन शिलालेख- शृंखलाबद्ध (कई राज्य), चौसठ योगिनी मंदिर- शृंखलाबद्ध (कई राज्य), उत्तर भारत के गुप्तकालीन मंदिर- शृंखलाबद्ध (कई राज्य) और मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में स्थित बुंदेला राजाओं के किले-महल शामिल हैं।

Published on:
16 Mar 2025 11:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर