scriptमुनि सुधासागर ने साध्वी से विवाद करने वाले सेवादार से मंच पर लगवाए उठक-बैठक | Patrika News
समाचार

मुनि सुधासागर ने साध्वी से विवाद करने वाले सेवादार से मंच पर लगवाए उठक-बैठक

जैन समाज की ब्रह्माचारिणी रेखा जैन की शिकायत पर मोतीनगर थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों ने जैन समाज के एक सोशल मीडिया ग्रुप पर ब्रह्माचारिणी के नाम के साथ आपत्तिजनक कमेंट किए थे।

सागरOct 22, 2024 / 12:18 pm

Madan Tiwari

ब्रह्माचारिणी की शिकायत पर एफआइआर, जैन समाज के सोशल मीडिया ग्रुप पर आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में 6 लोगों पर मामला दर्ज

सागर. जैन समाज की ब्रह्माचारिणी रेखा जैन की शिकायत पर मोतीनगर थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों ने जैन समाज के एक सोशल मीडिया ग्रुप पर ब्रह्माचारिणी के नाम के साथ आपत्तिजनक कमेंट किए थे। पहले तो पुलिस ने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब ब्रह्माचारिणी ने दिल्ली तक शिकायत की तो आवेदन की जांच शुरू हुई और पुलिस ने आपत्तिजनक कमेंट कर मानसिक प्रताडि़त करने और छवि धूमल करने का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

– यह है मामला

विद्यासागर कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय ब्रह्माचारिणी रेखा पुत्री गुलाबचंद जैन ने मोतीनगर थाना में शिकायत की थी कि जैन समाज के सच्चे साधू सच्चे भक्त नाम के सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों पर उनके ऊपर कमेंट कर अनर्गल बातें की। शिकायत के साथ सच्चे साधु सच्चे भक्त नाम के ग्रुप के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए, जिसमें 6 लोगों ने रेखा जैन का नाम लिखकर कमेंट किए थे। इसमें बड़ा बाजार के मोहन नगर वार्ड निवासी 45 वर्षीय यशवंत पुत्र प्रवीण सिंघई, नरयावली निवासी 36 वर्षीय विशाल पुत्र संतोष कुमार जैन, नरयावली निवासी 53 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र पंचमलाल जैन, कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित वर्धमान कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय सपना पत्नी सतीश जैन, बीना के गांधी वार्ड निवासी 33 वर्षीय पुनीत पुत्र सदन जैन व टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के माची गांव निवासी 46 वर्षीय संजीव पुत्र कोमलचंद्र जैन शामिल थे।

– लोग बोले मुनि के बहिष्कार की पोस्ट की थी

पुलिस ने कमेंट करने वालों के बयान लिए तो उन्होंने बताया कि रेखा जैन ने सच्चे साधू सच्चे भक्त नाम के जैन समाज के सोशल मीडिया ग्रुप में जैन मुनि आचार्य सुधा सागर महाराज का बहिष्कार करने के संबंध में पोस्ट की थी। उनकी पोस्ट के विरोध में प्रतिक्रिया देते हुए उन लोगों ने ग्रुप में कमेंट किए थे। आवेदन की जांच पर पाया गया कि किसी भी व्यक्ति ने अनर्गल शब्दों का प्रयोग रेखा जैन के नाम के साथ नहीं किया, केवल ग्रुप के एक सदस्य बीना निवासी पुनीत पुत्र सदन कुमार जैन ने आपत्तिजनक कमेंट किया था।

– सेवादार को मंच पर उठक-बैठक लगवाए

13 अक्टूबर को भाग्योदय तीर्थ में निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज की आहारचर्या के दौरान जैन साध्वी आरती जैन व सेवादार विशाल जैन के बीच विवाद हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज किया। इसके बाद शुक्रवार को मुनि सुधासागर महाराज ने दोनों पक्षों में सुलह कराई और सेवादार को गलत ठहराते हुए सजा के रूप में भरे पंडाल में मंच पर 21 उठक-बैठक लगवाई।

Hindi News / News Bulletin / मुनि सुधासागर ने साध्वी से विवाद करने वाले सेवादार से मंच पर लगवाए उठक-बैठक

ट्रेंडिंग वीडियो