6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

लगभग 2 घंटे के लाइव कंसर्ट में मीका सिंह ने सुनाए 25 से अधिक सुपर हिट सॉन्ग्स

देश के जाने माने ख्यात हिंदी और पंजाबी गायक मीका सिंह के  लाइव म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन यशवंत क्लब में - काले रंग के कोर्ट में फैंस के बीच से मंच पर पहुंचे मीका

Google source verification

इंदौर। यशवंत क्लब में शनिवार को मीका सिंह की आवाज का जादू चला। रात 8.30 बजे मीका सिंह के मंच पर पहुंचते ही शुरू हुआ लाइव म्यूजिक कंसर्ट में सॉन्ग्स का सिलसिला। स्टेज पर पहुंचते ही मीका के दमा दम मस्त कलंदर…गीत की गूंज ने दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया। फैंस की संख्या लगातार बढ़ती रही।

लाइव म्यूजिक कंसर्ट के दौरान फैंस से रूबरू होते हुए मीका ने कहा मैं इंदौर पिछले 25 वर्षों से आ रहा हूं। मुझे शहर शुरू से ही पसंद है। दूसरे सिंगर्स भले ही आपका दिल रखने के लिए झूठ बोलते हो, लेकिन मैं सच बोल रहा हूं। कंसर्ट के बीच में पंजाबी ढोल प्ले करवा कर जोरदार डांस कर फैंस का मन खुश कर दिया।