2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

अजमेर कांड से लिया सबक, कोर्ट में नहीं आवास पर आरोपियों को किया पेश

भीलवाड़ा शहर में युवती से गैंगरेप एवं ब्लैकमेल कांड को लेकर मंगलवार को संगठनों व आमजन में गुस्सा रहा। घिनौने कृत्य की निंदा की। बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के आरोपियों के साथ अजमेर कोर्ट परिसर में हुई मारपीट की घटना से भीलवाड़ा पुलिस ने सबक लिया। इसी के चलते मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को अदालत में पेश नहीं किया। कोतवाली पुलिस ने शाम को रमा विहार िस्थत सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया।

Google source verification

भीलवाड़ा। शहर में युवती से गैंगरेप एवं ब्लैकमेल कांड को लेकर मंगलवार को संगठनों व आमजन में गुस्सा रहा। घिनौने कृत्य की निंदा की। बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के आरोपियों के साथ अजमेर कोर्ट परिसर में हुई मारपीट की घटना से भीलवाड़ा पुलिस ने सबक लिया। इसी के चलते मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को अदालत में पेश नहीं किया। कोतवाली पुलिस ने शाम को रमा विहार िस्थत सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया। इस दौरान सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। आरोपियों को दो दिन के रिमांण्ड पर भेज दिया गया है। उधर, जिला अभिभाषक संस्था ने आरोपियों की कोर्ट में पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। नगर निगम के पार्षदों ने भी आरोपियों के निवास की दस्तावेजों की जांच की मांग उठाई।

कोतवाली थाना क्षेत्र की बीस वर्षीय युवती के साथ दोस्ती का झांसा देकर गैंगरेप एवं ब्लैकमेल करने की घटना उजागर होने के बाद शहर सकते में है। विभिन्न संगठनों ने आरोपियों के कृत्य पर रोष जताया है। घटना को लेकर आमजन की आंखों में गुस्सा देखा गया। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष राजेश शर्मा व महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों का कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। संस्थान ने सभी सदस्यों का आह्वान किया कि इस प्रकार के घृणित अपराध में मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए आरोपियों की किसी प्रतिकूल पैरवी ना करे।

सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा, ऐनवक्त पर बदला निर्णय

घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश को देखते हुए जिला एवं न्यायालय परिसर में दिनभर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। पहले पुलिस कोर्ट पेश करना चाहती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर बाद अचानक रणनीति में बदलाव किया गया। शाम को आरोपियों को न्यायाधीश के आवास पर पेश किया गया।

पार्षदों ने की बुलडोजर चलाने की मांग

नगर निगम के पार्षदों ने घटना पर रोष जताया। पूर्व व वर्तमान पार्षदों ने महापौर राकेश पाठक से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोपियों के निवास से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने एवं नियम विरूद्ध बने मकानों को ध्वस्त करने की मांग की।

चार घंटे में सभी मुख्य अभियुक्त पकड़े 

डीएसपी मनीष बड़गुर्जर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई। चार घंटे के भीतर नौ आरोपियों में से आठ को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुख्य दो आरोपी अशरफ अली उर्फ अशरफ आला व सनवीर खान शामिल है। वारदात में लिप्त महिला आरोपी साइना की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल जब्त कर उनके डाटा व कॉल डिटेल की साइबर व एफएसएल की मदद से जांच करवाई जा रही है।

इनसे हो रही पूछताछ

पुलिस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी भवानी नगर निवासी अशरफ अली उर्फ अशरफ लाला (20), सनवीर मोहम्मद नीलगर (23), शाहरूख खान उर्फ बबलू रंगरेज (30), सोहेब शेख (24), खालिद उर्फ दुल्हा (25) एवं आमिर खान पठान (31) बाबाधाम क्षेत्र निवासी सोयबनूर मोहम्मद मंसूरी उर्फ शोयम (22) व तिलक नगर निवासी फैजान गौरी मंसूरी (24) से पूछताछ कर रही है।

सांसद ने एसआईटी के गठन की जरूरत बताई

सांसद दामोदर अग्रवाल शाम को पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव से मिले। उन्होंने घटना से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही। उन्होंने घटना को सामान्य नहीं मानते हुए उच्च स्तरीय जांच कराए जाने के लिए एसआईटी का गठन करने की जरूरत बताई।

मेवाड़ा ने सीएम को घटना से कराया अवगत

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर घटना से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑब्जर्वेशन में उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराने की मांग की।

सभी पहलुओं की हो रही जांच

गैंगरेप व ब्लैकमेल से जुड़े आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। प्रकरण में आठ आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। शहर में स्पॉ सेंटर व कैफे हाउसों की जांच जारी है।

– धर्मेन्द्र सिंह यादव, एसपी