10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM किसान सम्मान निधि : MP के इस जिले में 5600 किसानों के खाते में नहीं आई सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 18, 2024

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

राजस्व विभाग की शिथिलता के चलते नहीं हो सका सत्यापन, 1.38 लाख किसानों के खाते में पहुंचे दो-दो हजार

जिले में पांच हजार से अधिक किसानों के खाते में इस बार भी किसान सम्मान निधि नहीं पहुंचेगी। इसमें इ-केवायसी नहीं कराने वाले किसानों की संख्या अधिक है। मंगलवार को किसान उत्सव कार्यक्रम में किसानों के खाते में दो-दो हजार किसान सम्मान निधि जारी होगी। जिले में किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों की संख्या करीब 1.44 लाख है। इसमें से 5600 से अधिक किसानों की इ-केवायसी नहीं हुई है। इ-केवायसी नहीं कराने वाले किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि नहीं पहुंचेगी। विभाग का दावा है कि एक लाख 38 हजार किसानों के खाते रेडी हैं। इन खातों में सम्मान निधि आएगी। जिन किसानों की इ-केवायसी नहीं हुई है। उनके खाते में किसान सम्मान निधि नहीं पहुंचेगी।

खालवा में 1900 किसानों को नहीं मिली राशि

चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने योजना के तहत पात्र किसानों के दस्तावेज सत्यापन के लिए अभियान चलाया है। इसके बाद भी पात्र शत प्रतिशत किसानों के दस्तावेज सत्यापित नहीं हो सके। किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों में इ-केवायसी और दस्तावेज सत्यापन में सबसे अधिक बाकी खालवा में 1900 से अधिक हैं। पुनासा में 1100 , हरसूद में 700 से अधिक किसानों का दस्तावेज सत्यापन नहीं हुआ है। इसी तरह खंडवा, पंधाना में भी एक हजार से अधिक किसानों ने इ-केवायसी नहीं हो सका है।

पीएम मोदी सिंगल क्लिक से जारी करेंगे निधि

-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 17 वीं किस्त जारी होगी। इस योजना के तहत 18 जून को वाराणसी से पीएम मोदी सिंगल क्लिक जारी करेंगे। जिले के 1,38,792 किसानों के खाते में 27.75 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। इस दिन जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर किसान उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम का एनआइसी के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

फैक्ट फाइल

तहसील पात्र किसान

खंडवा 49,483

हरसूद 15,064

पंधाना 22,209

पुनासा 25,669

खालवा 26,367

कुल 1,38,792