scriptवन समिति अध्यक्ष को गोली मारी, इंदौर रेफर किया | Patrika News
समाचार

वन समिति अध्यक्ष को गोली मारी, इंदौर रेफर किया

वन समिति के अध्यक्ष को गोली मारने का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद के खाते में दस हजार रुपए नहीं डालने पर गोली मार दी। गोली अध्यक्ष की कमर के पास से आरपार निकल गई। घायल अध्यक्ष को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। घटना मंगलवार रात की है ग्राम झिल्लार […]

खंडवाJun 19, 2024 / 12:25 pm

Deepak sapkal

shot: वन समिति अध्यक्ष को गोली मारी

घायल धनसिंह के कमर के पास गोली आरपार हो गई।

वन समिति के अध्यक्ष को गोली मारने का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद के खाते में दस हजार रुपए नहीं डालने पर गोली मार दी। गोली अध्यक्ष की कमर के पास से आरपार निकल गई। घायल अध्यक्ष को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।
घटना मंगलवार रात की है ग्राम झिल्लार धनसिंह पिता बद्रीविशाल मिश्रा (45) को गोली मारी है। मांधाता थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंधिया ने बताया कि धनसिंह ग्राम झिल्लार की वन समिति का अध्यक्ष है। वन समिति के खाते में शासन ने मंगलवार को मजदूरों को देने के लिए रुपए जमा किए थे। एक मजदूर को 10 हजार रुपए देना थे। आरोपी सूर सिंह पिता कन्हैया की मां के खाते में 10 हजार रुपए डाल दिए गए थे जबकि आरोपी के खाते में रुपए नहीं डाले गए।

रुपए नहीं देने पर मारी गोली

इस बात को लेकर अध्यक्ष धनसिंह से सुरसिंह ने विवाद करते हुए 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। गोली सुरसिंह के कमर के पास से आरपार निकल गई। उसकी कमर के पास छेद हो गया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने धनसिंह को सनावद भर्ती करवाया था। यहां से उसे इंदौर रेफर किया गया है। आरोपी सुर सिंह घायल धनसिंह के मामा का लड़का है।

दो दिन में मांधाता थाना क्षेत्र से तीन बाइक चोरी

ग्राम थापना में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा स्थल से भी बाइक चोरी हो गई। 15 जून को आशीष पिता अशोक लाड़ निवासी सनावद की बाइक एमपी 09- वीवाय-9283 और दीपक जाटव निवासी इंदौर की बाइक एमपी 04-जेडए-2449 कोई चुराकर ले गया। घटना सुबह आठ से 11 बजे के बीच की है। इसी तरह से 16 जून को ओंकारेश्वर के नागर घाट से बंशीलाल पिता नारायण प्रसाद शर्मा निवासी लक्ष्मी खेडा़ आगर मालवा की बाइक भी चोरी हो गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। इन तीनों मामलों में मांधाता थाने में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Hindi News / News Bulletin / वन समिति अध्यक्ष को गोली मारी, इंदौर रेफर किया

ट्रेंडिंग वीडियो