scriptपहले अतिवृष्टि अब कीट प्रकोप से परेशान किसान | Patrika News
समाचार

पहले अतिवृष्टि अब कीट प्रकोप से परेशान किसान

दुबले पर दो अषाढ़
फसलों को बचाने तरह तरह से कर रहे प्रयोग
कृषि विशेषज्ञों से भी ली जा रही सलाह

बालाघाटOct 14, 2024 / 09:25 pm

mukesh yadav

फसलों को बचाने तरह तरह से कर रहे प्रयोग

फसलों को बचाने तरह तरह से कर रहे प्रयोग

बालाघाट/लांजी. अतिवृष्टि से परेशान किसान अब फसलों पर अब कीट व्याधी के प्रकोप से परेशान है। जानकारी के अनुसार सितंबर माह में जिले में हुई भारी बारिश से जिले के खासकर नदी किनारे बसे गांवों के किसानों की हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई थी। अब बेमौसम बारिश और धूप निकलने से किसानों की फसलों पर कीट प्रकोप देखा जा रहा है। इस कारण एक बार फिर किसान चिंतिंत नजर आ रहे हैं। फसलों पर नए नए कीटों का प्रकोप देखने को मिल रहा है। फसले नष्ट हो रही है।
जानकारों ने बताया कि लालबर्रा, लामता और लांजी क्षेत्र में इन दिनों आर्मी वर्म, फौजी कीट, सावरटेही कीट का प्रकोप देखने में आ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ही नहीं अपितु सामान्य क्षेत्र में भी कीटों का खासा प्रकोप देखने को मिल रहा है। किसान कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों से इस संबंध में सलाह लेते दिखाई दे रहे है कि इन कीटों के प्रकोप से कैसे बचा जा सके।
रात के समय फसल कर रहे चट
इधर कृषि विभाग ने इन कीट के लक्षण भी बताए हैं। बताया गया कि यह कीट आम तौर पर रात में धान के खेतों को नुकसान पहुंचाता है। यह कीट पत्तियों के साथ-साथ बालियों को भी काटता है। यह कीट दिन के समय में खेत की मेढ़ों में छिप जाता है, जो शाम होते ही अंधेरे में फसलों को चट करना शुरू कर देता है। इस संबध में कृषि विशेषज्ञों ने खेतों का सर्वे करना शुरू कर दिया है। जिन क्षेत्रों से धान की फसल पर फौजी कीट की सूचनाएं मिल रही हैं। विशेषज्ञ मेढ़ों का निरीक्षण कर किसानों को दवा के छिडक़ाव की सलाह दे रहे। विभिन्न प्रकार की दवाईयां कृषि विशेषज्ञ किसानों को बता रहे हंै। सर्व प्रथम मेंढो पर दवाईयों का छिड़ांव किया जाए।
बाघ नदी के किनारे प्रकोप
कीटों के इस प्रकोप को लेकर लांजी बाघ नदी के किनारे के क्षेत्र में भी परेशानी बताई जा रही है। ग्राम पंचायत कुलपा के पुर्व जनपद सदस्य राजू मेंढे ने सर्वे किए जाने की मांग कर बताया की बाघ नदी के किनारे में बसे गांव जो कि बाघ नदी के किनारे स्थित है। अधिकतर किसानों की फसल नदी के किनारे के क्षेत्र है। इस वर्ष बाघ नदी में बाढ़ आने से लगभग पूर्ण रूप से खेती प्रभावित हो गई है और जो बची कुची फसलें है, उन पर अब कीटों का प्रकोप देखने मिल रहा है। यह सावरदेही, माहू, आर्मी वर्म आदि कीट के चलते फसलें नष्ट हो रही है। शासन प्रशासन से मांग है कि जल्द जल्द फसलों का सर्वे कार्य किया जाकर किसानो को मुआवजा प्रदान करना चाहिए।

Hindi News / News Bulletin / पहले अतिवृष्टि अब कीट प्रकोप से परेशान किसान

ट्रेंडिंग वीडियो