भीलवाड़ा। हमीरगढ़ इको पार्क में दर्री झोपडिया गांव से सटे वन क्षेत्र में रविवार दोपहर आग लग गई। आग से दस हैक्टेयर वन क्षेत्र सुलग उठा। दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इको पार्क में दर्री झोपडिया के नजदीक वन क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बजे अचानक आग लग गई। हवा तेज होने से आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना पर भीलवाड़ा नगर निगम के साथ ही नितिन व संगम ग्रुप की दमकलें भी मौके पर पहुंची। आग पर वन व दमकल कर्मियों की मदद से शाम छह बजे तक काबू पाया जा सका। हमीरगढ़ इको पार्क प्रभारी हरीशंकर विश्नोई ने बताया कि आग से लेंथाना झाडि़या व सूखे पेड़ जल गए।
इसी प्रकार वनस्पति को भी नुकसान पहुंचा है। वन्य जीवों को लेकर भी विशेष सर्च अभियान चलाया है। घटनास्थल के समीप आबादी क्षेत्र होने से लोगों की आवाजाही भी रहती है। संभवत: जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने से यह आग लगी।