Delhi Police Namaz Inderlok Viral Video: दिल्ली के इंद्रलोक से एक वीडियो वायरल हुआ है। यहां सड़क पर जुमे की नमाज चल रही थी। इस बीच एक पुलिसकर्मी अभद्रता करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मी नामाज पढ़ रहे युवकों को लात मारता हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी की इस हरकत के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोग वीडियो बनाते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को घेर लिया। इस मामले पर आरोपी पुलिसकर्मी पर तगड़ा एक्शन लिया गया है।