
TV Actress Barkha Bisht: टीवी ऐक्ट्रेस बरखा बिष्ट, जिन्होंने 'कितनी मस्त है जिंदगी' में उदिता के किरदार से पॉपुलर हुईं। हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बालाजी टेलीफिल्म्स का एक शो छोड़ने के निर्णय के बाद, निर्माता एकता कपूर ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।
बरखा ने बताया कि जब वह सिर्फ 23 वर्ष की थीं, तब एकता कपूर की टीम से कानूनी नोटिस मिलने पर वह बेहद घबरा गई थीं। उन्होंने कहा, "मैंने घर पर किसी को नहीं बताया। मैंने एक वकील को अपॉइंट किया और केस लड़ा। समय के साथ, उन्हें फील हुआ कि यह बिना मतलब के था। मैं आभारी हूं कि उन्होंने पीछे हटना शुरू कर दिया। उस समय, एकता के पास आपका करियर बनाने या बिगाड़ने की शक्ति थी - आज भी, वह करती हैं। मामला लगभग एक साल तक चला, और मैंने अदालत की सुनवाई में भाग लेने के साथ-साथ अपने नए शो की शूटिंग भी जारी रखी।"
ऐक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इस कानूनी मामले के बारे में अपने परिवार को नहीं बताया था। उन्होंने कहा, "घर से लड़कर मुंबई आने के बाद, आप वापस जाकर शिकायत नहीं कर सकते।"
इंडस्ट्री में काम की बात करें तो बरखा बिष्ट को आखिरी बार 'पावर ऑफ पांच' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने रीवा अरोड़ा, जयवीर जुनेजा, आदित्य अरोड़ा, अनुभा अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, यश सहगल और उर्वशी ढोलकिया के साथ स्क्रीन शेयर की थीं।
Published on:
31 Mar 2025 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
