नई दिल्ली

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल क़िले पर लाइट एंड साउंड शो ‘जय हिंद’ का किया उद्घाटन

- शो के माध्यम से भारत के हज़ारों साल के इतिहास को समाहित करने का काम हुआ - भारत के ऐतिहासिक स्थानों को प्रेरणास्थल बनाने की ये यात्रा यहां से शुरू: अमित शाह

less than 1 minute read

अनुराग मिश्रा
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लाल क़िले पर लाइट एंड साउंड शो ‘जय हिंद’ का उद्घाटन किया।अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भारत के हज़ारों साल के इतिहास को सामंजस्य के साथ समाहित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में ये कार्यक्रम शुरू हो रहा है और भारत के ऐतिहासिक स्थानों को प्रेरणास्थल बनाने की ये यात्रा आज यहां से शुरू हो रही है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने, आज़ादी के अमृत वर्ष में सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को गुलामी से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले अनगिनत शहीदों से हमारी युवा पीढ़ी को परिचित कराने के लिए, कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में हर क्षेत्र में कहां पहुंचना है, मोदी जी ने इसीलिए आज़ादी के अमृत महोत्सव से आज़ादी की शताब्दी तक के समय को अमृत काल के नाम से हम सबके सामने संकल्पित कराया है। श्री शाह ने कहा कि ये यात्रा आज़ादी के 75 सालों से आज़ादी की शताब्दी तक के संकल्प लेने की भी यात्रा है और उस वक्त देश कहां होगा, ये संकल्प लेने का भी समय है। शाह ने कहा कि भारत सर्वप्रथम, और, भारत सबसे प्रथम, इन दोनों संकल्पों को लेकर भारत को आगे बढ़ना है।

इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Published on:
10 Jan 2023 09:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर