5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरब सागर के भारतीय क्षेत्र में 15 किमी अंदर पकड़ी गई पाकिस्तानी नौका

- तटरक्षकों के ललकारने पर तेजी से भगा ले जाने की कोशिश नाकाम

less than 1 minute read
Google source verification
अरब सागर के भारतीय क्षेत्र में 15 किमी अंदर पकड़ी गई पाकिस्तानी नौका

भारतीय क्षेत्र में घुस आई पाकिस्तानी नौका को घेरे तटरक्षक बल के जवान व गश्ती नौका अरिंजय।

नई दिल्ली। भारतीय तट रक्षक बल ने अरब सागर में गश्त के दौरान भारतीय क्षेत्र में पंद्रह किलीमोटर तक घुस आई पाकिस्तानी नौका पकड़ी है। इस पर सवार लोगों सहित चालक दल के 13 लोगों को बुधवार को गुजरात के ओखा हार्बर लाकर संयुक्त पूछताछ की जा रही है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार तटरक्षक बल की गश्ती नौका अरंजय ने मंगलवार को अरब सागर के दौरान भारतीय क्षेत्र में घुस आई पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नौका को इंटरसेप्ट किया। यह पाकिस्तानी नौका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में लगभग 15 किलोमीटर भीतर घुस चुकी थी। तटरक्षकों ने पाकिस्तानी नौका को ललकारा तो चालक दल तेजी से इसे पाकिस्तान की ओर भगाने लगा, लेकिन तटरक्षकों ने इसे भारतीय क्षेत्र में ही घेरकर रोक लिया।

घुसपैठ करने वाली नौका पर कब्जे के बाद पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तानी फिशिंग बोट 'नजरे करीम' गत 19 नवम्बर को कराची से रवाना हुई थी। इस पर तेरह लोग सवार थे। ये लोग भारतीय क्षेत्र में घुसने को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पाकिस्तानी नौका व इस पर सवार सभी लोगों को बुधवार को ओखा लाया गया। ओखा हार्बर में इनसे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी संयुक्त पूछताछ कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग