नई दिल्ली

Hero की इस मोटरसाइकिल की मार्केट में धूम बरकरार, सितंबर में देश में रही टॉप सेलिंग

क्या आपको पता है कि पिछले महीने देश की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल कौनसी रही? जवाब है हीरो की क्लासिक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर।

less than 1 minute read
Hero Splendor

मोटरसाइकिल (Motorcycle) आज भी देश के एक बड़े वर्ग के बीच सबसे लोकप्रिय वाहन है। डेली कम्यूट के लिए आसान और सुविधाजनक मोटरसाइकिल लंबे समय से देश में लोकप्रिय रही है। ऐसे में मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि आज के इस दौर में जब लोग कार को ज़्यादा प्राथमिकता देते हैं, देश की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल कौनसी है? आइए जानते हैं।


हीरो की इस मोटरसाइकिल की है मार्केट में धूम

हीरो (Hero) देश की शीर्ष टू-व्हीलर निर्माता कंपनी है। मोटरसाइकिल के साथ स्कूटर मार्केट में भी हीरो की धूम है। पर कंपनी की एक मोटरसाइकिल ऐसी है जिसका मार्केट में ज़बरदस्त दबदबा है। और उस मोटरसाइकिल का नाम है हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor), जो लंबे समय से देश में लोकप्रिय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Ultraviolette F77: पहली "मेड इन इंडिया" इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल की बुकिंग हुई शुरू, सिर्फ इतनी कीमत में करें बुक

एक बार फिर बेस्ट सेलिंग

हीरो स्प्लेंडर पिछले महीने यानि की सितंबर 2022 में एक बार फिर देश की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल रही। पिछले महीने कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की कुल 2,90,649 यूनिट्स बेची। अगर ईयर-टू-ईयर बेसिस पर बात की जाए, तो सितंबर 2021 में कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की 2,77,296 यूनिट्स बेची थी। ऐसे में पिछले महीने कंपनी को इस मोटरसाइकिल की बिक्री पर ईयर-टू-ईयर बेसिस पर 4.82% का इजाफा हुआ।

Published on:
26 Oct 2022 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर