3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह ने उज्जैन में स्वामीनारायण संस्थान द्वारा बनाये गये SGML Eye Hospital का उद्घाटन किया

- आयुष्मान भारत योजना से देश के 80 करोड गरीब 5 लाख रूपए तक के स्वास्थ्य के सभी खर्चों से मुक्त - अत्याधुनिक पद्धति के माध्यम से गरीब से गरीब नेत्र रोगियों को किफायती उपचार मिल सकेगा

2 min read
Google source verification
amit_shah1.jpg

अनुराग मिश्रा
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के उज्जैन में एस. जी. एम. एल. नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया। अपने संबोधन की शुरूआत अमित शाह ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर बापू को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि बापू ने पूरे विश्व में भारत के अहिंसा के संदेश को ना सिर्फ प्रचारित किया, बल्कि उसे प्रस्थापित भी किया।

अमित शाह ने कहा कि यहां एक नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान स्वामीनारायण ने उत्तर प्रदेश से गुजरात आकर स्थायी निवास किया था और देशभर में विचरण करके ज्ञान प्राप्त करके उसे लोकभोग्य बनाकर अपनी वाणी के माध्यम से पूरे विश्व, विशेषकर गुजरात के लोगों के कल्याण के लिए कई काम किए। शाह ने कहा कि 200 साल पूर्व उन्होंने स्वामीनारायण संप्रदाय की स्थापना की जो आज एक विशाल वट वृक्ष बनकर भारत मे ध्रुव तारे की तरह विद्यमान है।

शाह ने कहा कि ये नेत्र चिकित्सालय 50 बेड के साथ अनेक प्रकार के नेत्र के रोगों से लोगों को मुक्ति देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ के खर्च से बना ये नेत्र चिकित्सालय उज्जैन धाम और आस-पास के लोगों के लिए आंखों के कई रोगों के इलाज में मदद देने का काम करेगा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 80 करोड गरीबों को 5 लाख रूपए तक के स्वास्थ्य के सभी खर्चों से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में 80 करोड लोगों को 5 लाख रूपए तक के स्वास्थ्य का पूरा खर्चा देने का ये पहला और एकमात्र उदाहरण है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश का उज्जैन धाम देश के करोड़ों भक्तों के लिए हमेशा से आस्था का केन्द्र रहा है और भगवान महाकाल का मंदिर वेदों के समय से ही हमारे देश की कालगणना में बहुत मह्त्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में कई मंदिर पूरे विश्व के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महाकाल लोक के भव्य कॉरिडोर को उज्जैन की भव्यता और इसकी आस्था के पुनर्निर्माण के लिए शुरू किया है। महाकाल लोक बनने के साथ ही देशभर के करोड़ों लोगों की श्रद्धा के केन्द्र को और अधिक मज़बूत करने का काम हुआ है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Story Loader