6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 फीट गहरे गड्ढे से निकले भैरुजी को कराया स्नान, रंगतेरस पर खेली होली

MP News: एक साल से पांच फीट गहरे गड्ढे में दबे भगवान होली के 13 दिन बाद रंगतेरस पर गुरुवार को बाहर निकले। श्रद्धालुओं ने बकरे की खाल में भरे पानी से भैरूजी को स्नान कराया। फिर ओटले पर विराजित कर आशीष लिया। कई स्थानों पर गेर निकाली तो कहीं रंग-गुलाल से होली खेलकर अनूठी […]

less than 1 minute read
Google source verification

नीमच

image

Sanjana Kumar

Mar 28, 2025

MP News

MP News: नीमच में 5 फीट गहरे गड्ढे से निकले भैरूजी की यात्रा निकालते स्थानीय निवासी.

MP News: एक साल से पांच फीट गहरे गड्ढे में दबे भगवान होली के 13 दिन बाद रंगतेरस पर गुरुवार को बाहर निकले। श्रद्धालुओं ने बकरे की खाल में भरे पानी से भैरूजी को स्नान कराया। फिर ओटले पर विराजित कर आशीष लिया। कई स्थानों पर गेर निकाली तो कहीं रंग-गुलाल से होली खेलकर अनूठी परंपरा निभाई गई।

रंग तेरस पर हर साल निभाई जाती है परम्परा

10 दिन बाद भगवान को फिर से पांच फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया जाएगा। नीमच में माहेश्वरी मोहल्ले में करीब 100 साल से भी अधिक समय से चल रही यह परंपरा देवनारायण मंदिर के सामने गड़िया भेरू बावजी स्थान पर निभाई जा रही है। उधर, रंग तेरस पर भेरू बावजी ओटले पर विराजे तो उनके आशीष से 10 दिनी उत्सव भी शुरू हो गया। अब रोज बाबा की पूजा होगी। लोग मन्नतें मांगेंगे।

ये भी पढ़ें: कार्यपालन यंत्री ने किया करोड़ों का गबन, संभागायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें: MP के मंदसौर में भीषण आग, आसपास के गांवों में अलर्ट, जल जीवन मिशन के पाइप खाक, भारी नुकसान